Press "Enter" to skip to content

GOD Particle के आविष्कारक और नोबेल पुरस्कार विजेता Peter Higgs का निधन

5 दशक से भी ज्यादा समय तक फिजिक्स के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देने वाले Peter Higgs को 2013 में मिला नोबेल पुरस्कार

अपने अतुलनीय वैज्ञानिक योगदान के लिए प्रसिद्ध Physicist Peter Higgs का 94 वर्ष की उम्र में मंगलवार रात (9 अप्रैल) को निधन हो गया। एडिनवर्ग विश्वविद्यालय के शिक्षक रहे higgs ने लाखों छात्रों और साइंटिस्टस को अपने काम और ज्ञान दोनों से ही प्रभावित किया।

एडिनवर्ग यूनिवर्सिटी के कुलपति Peter Mathisin ने भी उनकी मृत्यु की पुष्टि करते हुए कहा कि, higgs एक ऐसे शिक्षक और वैज्ञानिक थे जिनकी दृष्टि और कल्पनाओं ने बाकी लोगों को दुनिया के बारे में और अधिक जानने के संबंध में काफी ज्यादा प्रेरित किया।

Higgs & Boson सिद्धांत के लिए Peter Higgs को मिला था नोबेल प्राइज

Peter Higgs 1

वर्ष 2013 में भौतिकी के क्षेत्र में संयुक्त नोबेल प्राइज जीतने वाले Peter Higgs ने बेल्जियम के फ़्रांसवा इग्लिर्ट के साथ मिलकर बहुत छोटे कण के द्रव्यमान को समझने के सिद्धांत की खोज की थी। इसके अलावा वे higgs रॉयल सोसाइटी के भी एक सम्मानित सदस्य और कम्पैनियन ऑफ़ ऑनर रहे। ब्रह्माण्ड के बनने के बारे में वर्ष 1964 में ही जानकारी दे चुके higgs को इस बात की पुष्टि करने में करीब 50 साल लग गए थे।

मैक्स प्लांक और आइंस्टिन के साथ किताबों में बनाई अपनी जगह

Peter Higgs

ब्रह्माण्ड में द्रव्यमान के बनने जैसी बड़ी पहेली को सुलझा कर Peter Higgs ने अन्य बड़े वैज्ञानिकों के साथ अपनी जगह किताबों में बनाई। उनके काम और खोज का इस्तेमाल आगे आने वाली कई पीढ़ीयां अपने कार्यों में भी कर सकेंगी।

निजता बनाये रखने की अपील

एक लम्बी बीमारी के चलते अंतिम सांस लेने वाले peter higgs के पारिवारिक जनों ने मीडिया के जरिये लोगों से अपील की है कि वे इस मुश्किल दौर में उनकी निजता का सम्मान करें।

  • नाम – Peter Higgs
  • जन्म – 29 मई 1929
  • जन्म स्थान – ब्रिटेन
  • मृत्यु – 8 अप्रैल 2024
  • उम्र – 94 वर्ष
  • पेशा – वैज्ञानिक एवं एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी में शिक्षक
  • पत्नी – Jody Williamson
  • बच्चे – 2
  • अवार्ड – नोबेल पुरस्कार विजेता एवं भौतिकी के क्षेत्र में अन्य कई पुरस्कार

Read This Also: प्रसिद्ध ऑस्ट्रेलियाई संगीत आयोजक Garry Van Egmond का 82 वर्ष की उम्र में निधन

More from NewsMore posts in News »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *