Press "Enter" to skip to content

हॉरर फिल्मों क़े निर्माता Mohan Bhakri का निधन, फ़िल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

पुणे में ली अंतिम सांस, बॉलीवुड क़े दिग्गज़ कलाकारों ने किया Mohan Bhakri को याद

एक समय में बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री में अपनी हॉरर मूवीज क़े लिए प्रसिद्ध रहे जाने-माने निर्माता और निर्देशक Mohan Bhakri का 18 अप्रैल को निधन हो गया। उन्होंने पुणे स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। फिलहाल परिवार की तरफ से Mohan Bhakri क़े निधन का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं किया गया है। फ़िल्म इंडस्ट्री क़े अभिनेताओं और mohan जी से जुड़े लोगों ने उनके अचानक चले जाने पर शोक व्यक्त किया है।

Mohan Bhakri ने हॉरर फिल्मों क़े जरिये बनाई अपनी पहचान

वैसे तो Mohan Bhakri ने एक क़े बाद एक कई सुपरहिट हॉरर फिल्मों की झड़ी लगा दी। लेकिन उनकी कई पंजाबी फ़िल्में भी काफी मशहूर हुईं। खूनी महल, अमावस की रात, चीख, इंसान बना शैतान , कब्रिस्तान, खूनी मुर्दा, पांच फौलादी आदि जैसी कई फ़िल्मों का निर्देशन Mohan Bhakri क़े द्वारा किया गया था। ये फ़िल्में 1980 क़े दशक की ऐसी फ़िल्में मानी जाती हैं जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया।

Mohan Bhakri ने दिग्गज़ बॉलीवुड स्टार्स क़े साथ किया काम

Mohan Bhakri 1

Mohan Bhakri ने बॉलीवुड क़े कई सितारों के साथ काम किया जिनमें राज बब्बर, किरण कुमार, सुनील धवन, किरण कुमार और सलमा आगा जैसे कई बड़े स्टार्स शामिल हैं। उनकी दुःखद मृत्यु पर इंडस्ट्री क़े कई लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर श्रद्धांजलि दी है।

  • नाम – mohan bhakri
  • जन्म – 1 जनवरी, 1970
  • मृत्यु – 18 अप्रैल, 2024
  • पेशा – बॉलीवुड फ़िल्म निर्माता ( हॉरर एवं पंजाबी फ़िल्में)

Read This Also: अमेरिकन आइडल स्टार की विनर और ग्रेमी पुरस्कार विजेता Mandisa Hundley का निधन

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *