Press "Enter" to skip to content

अमेरिकन आइडल स्टार की विनर और ग्रेमी पुरस्कार विजेता Mandisa Hundley का निधन

47 साल की Mandisa Hundley का शव उनके घर से हुआ बरामद, मौत की जांच में जुटी पुलिस

अमेरिकी म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी-मानी सिंगर और स्टेज परफॉर्मर Mandisa Hundley की अचानक मौत की खबर आने से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। वे मात्र 47 साल की थीं और अपने म्यूजिक क़े लिए काफी पॉपुलर भी थीं। उनके सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर उनकी मृत्यु की जानकारी दी गयी है।

Mandisa Hundley क़े इंस्टाग्राम अकाउंट से दी गयी सूचना

Mandisa Hundley

उनके परिवार एवं दोस्तों से प्राप्त जानकारी क़े अनुसार Mandisa Hundley क़े इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा गया कि, ” हम पुष्टि करते हैं कि बीते दिन Mandisa अपने घर में मृत पायी गयीं। Iस समय हमें उनकी मौत का कारण नहीं पता है। हम इस अविश्वसनीय और कठिन समय में उनके परिवार और करीबी दोस्तों के लिए आपसे प्रार्थना करने के लिए कहते हैं। Mandisa दुनियाभर में जिंदगी की चुनौतियों का सामना कर रहे लोगों के लिए एक प्रोत्साहन और सच्चाई से भरी हुई आवाज थीं। “

2007 में शुरू किया अपना सिंगिंग करियर

Mandisa Hundley 1

वर्ष 2006 में अमेरिका क़े एक पॉपुलर सिंगिंग शो अमेरिकन आइडल में हिस्सा लेने क़े बाद Mandisa Hundley ने इस कम्पटीशन में 9वां स्थान हासिल किया था। इसके बाद साल 2007 में उनका पहला म्यूजिक एल्बम True Beauty रिलीज़ हुआ। Mandisa का मुख्य सिंगिंग जोन क्रिस्चियन सांग्स था जिसमे उन्होंने कई सुपरहिट सांग्स दिए।

क्रिस्चियन रेडियो स्टेशन ने भी दी Mandisa Hundley को श्रद्धांजलि

Mandisa Hundley 3

क्रिस्चियन रेडियो स्टेशन ने भी mandisa की दुःखद मृत्यु पर शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा कि, “अपने म्यूजिक से पहचान हासिल करने वाली सिंगर mandisa हमेशा अपने बड़े दिल और ईमानदारी के लिए जानी जाएगी। आज भले ही वो हमारे बीच में नहीं हैं , लेकिन लोगों के दिलों में वो हमेशा जिन्दा रहेंगी।”

2013 में mandisa को उनके अभूतपूर्व म्यूजिक योगदान क़े लिए ओवरकमर अल्बम क़े लिए grammy अवार्ड से भी नवाज़ा गया था।

  • पूरा नाम – Mandisa Lynn Hundley
  • जन्म – 2 अक्टूबर, 1976
  • जन्मस्थान – Californian, US
  • मृत्यु – 18 अप्रैल, 2024
  • उम्र – 47 वर्ष
  • पेशा – अमेरिकी सिंगर

Read This Also: प्रसिद्ध बैंडलीडर और ऑलमैन ब्रदर्स बैंड क़े गिटारवादक Dickey Betts का निधन

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *