Press "Enter" to skip to content

प्रसिद्ध ऑस्ट्रेलियाई संगीत आयोजक Garry Van Egmond का 82 वर्ष की उम्र में निधन

मेलबर्न के रहने वाले थे Garry Van Egmond, AC/DC और डायर स्ट्रैट्स जैसे एक्ट को किया था प्रमोट

6 अप्रैल दिन शनिवार को ऑस्ट्रेलिया में स्थित मेलबर्न के प्रसिद्ध रॉक प्रमोटर Garry Van Egmond का निधन हो गया। उनके परिवारी जनों ने बताया की मृत्यु से पहले garry की कुछ जटिल सर्जरी हुईं थीं। ऑस्ट्रेलिया के सबसे सम्मानित और मशहूर संगीत आयोजक माने जाने वाले garry का कुछ चार दशक का करियर रहा है जिसमें उन्होंने कुछ संगीत आयोजनों में ऑस्ट्रेलिया भर में ही करीब 35 मिलियन टिकट बेचने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

म्यूजिक के लाइव इवेंट्स में सालों का अनुभव रखने वाले Garry Van Egmond वर्ष 1985 में Ac/Dc टूर का आयोजन किया जिसमें एक बार फिर से रिकॉर्ड ब्रेकिंग टिकट बिक्री करके वे चर्चा में आये। एक म्यूजिक इवेंट प्रमोटर के तौर पर उनका नाम केवल ऑस्ट्रेलिया में ही नहीं बल्कि अन्य कई देशों में भी तेज़ी से पॉपुलर हुआ।

TEG ग्रुप ने जताया Garry Van Egmond की मृत्यु पर शोक

Garry Van Egmond

वर्ष 2020 में van egmond एंड ग्रुप के द्वारा TEG कंपनी पर अधिपत्य हुआ। इसके वर्तमान के सीईओ ज्योफ जोंन्स ने कहा की ” garry म्यूजिक इवेंट्स की दुनिया के एक सम्मानित और मूल्यवान व्यक्ति थे। उनकी विशेष प्रतिभा के कारण उन्होंने कई रिकार्ड्स अपने नाम किये। इस दुःख की घड़ी में TEG की संवेदनायें उनके परिवार और बच्चों kristo और ketty के साथ हैं।

उनके बेटे kristo सहेजेंगे अपने पिता की विरासत

वर्तमान समय में TEG Van Egmond बिज़नेस के मैनेजिंग डायरेक्टऱ के पोस्ट पर कार्यरत और दिवंगत म्यूजिक बिजनेसमैन Garry Van Egmond के बेटे kristo अब अपने पिता की विरासत और उनके नाम को आगे बढ़ाएंगे। एक बयान में उन्होंने कहा की, मैंने उनके साथ मिलकर करीब 30 वर्ष काम किया है और वे मेरे न केवल एक बेहतेरीन पिता रहे हैं बल्कि उन्होंने एक अच्छे मेंटर की भूमिका भी बखूबी निभाई है।”

इसके आगे kristo कहते हैं कि इस इंडस्ट्री में उन्होंने न केवल ऑस्ट्रेलिया बल्कि न्यूजीलैंड और एशिया में भी कई शो आयोजित किये। मैं, मेरा परिवार और कार्य क्षेत्र में मौजूद उनके सभी साथी उन्हें बहुत मिस करेंगे। “

  • नाम – Garry Van Egmond
  • जन्म स्थान – ऑस्ट्रेलिया
  • मृत्यु – 6 अप्रैल शनिवार
  • पेशा – ऑस्ट्रेलिया व अन्य देशों में म्यूजिक प्रमोटर

Read This Also: FA, League और UEFA कप जीतने वाले Joe Kinnear का 77 वर्ष की उम्र में निधन

More from NewsMore posts in News »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *