Press "Enter" to skip to content

सपने में मृत व्यक्ति की अर्थी देखना

सपने में मृत व्यक्ति की अर्थी दिख जाए तो हो जाएं सावधान। ये है एक अशुभ संकेत। आगे पढ़ें इस सपने के पीछे छिपा है कौन सा इशारा ?

सपना हर व्यक्ति के जीवन का हिस्सा होता है। सोते वक्त सपने देखना सामान्य बात है। लेकिन हर सपने एक समान नहीं होते हैं। कुछ सपने अपने साथ आने वाले जीवन से जुड़े संकेत लेकर आते हैं। सोते वक्त दिखाई देने वाले सपनों को लेकर लोगों के मन में कई तरह के बातें आती है। कई बार सपने में कुछ ऐसी चीज दिखाई दे जाती है, जिसे देखने के बाद मन में अजीब सा भय बैठ जाता है कि इस सपने का क्या मतलब हो सकता है ?

मृत्यु से जुड़ा हुआ सपना इसी प्रकार का एक सपना है। सपने में किसी की भी मृत्यु देखना मन को व्यथित कर सकता है। इस तरह के सपने अक्सर लोगों को भयभीत करने के साथ मन में एक सवाल भी खड़ा करते हैं कि इस सपने का क्या मतलब हो सकता है? आखिर इस तरह का सपना क्यों दिखाई दिया? कहीं यह भविष्य से जुड़ा कोई संदेश तो नहीं है?

जी हां इस तरह के असामान्य सपने अपने साथ कुछ संकेत लेकर आते हैं। यह संकेत शुभ या अशुभ दोनों हो सकते हैं। यूं तो मृत्यु को अशुभ माना जाता है लेकिन इससे जुड़ा हुआ सपना शुभ और अशुभ दोनों तरह के संकेत लेकर आता है यह इस बात पर निर्भर करता है कि सपने में क्या देखा गया है।

सपने में अर्थी का दिखना शुभ होता है, लेकिन यदि कोई व्यक्ति सपने में जलती हुई अर्थी देखता है, तो ये एक अशुभ संकेत होता है। इसी प्रकार सपने में अपने माता-पिता की अर्थी देखना शुभ एवं अशुभ दोनों हो सकता है। यदि माता-पिता जीवित है तो यह एक शुभ संकेत है, परंतु यदि उनकी मृत्यु हो चुकी है तो यह एक अशुभ संकेत है। सपने में खाली अर्थी देखना शुभ नहीं माना जाता, लेकिन यदि कोई व्यक्ति सपने में खुद को अर्थी को कंधा देते हुए देखता है तो यह एक शुभ संकेत है।

कभी-कभी व्यक्ति को सपने में ऐसे व्यक्ति की अर्थी दिखाई दे जाती है, जिसका पहले ही देहांत हो चुका है। यानी सपने में मृत व्यक्ति के अर्थी दिखाई दे जाती है। इस तरह के सपने का क्या अर्थ होता है? यह सपना शुभ होता है या अशुभ? ये सपना अपने साथ क्या संकेत लेकर आता है? इसी की चर्चा आगे पोस्ट में की गई है।

सपने में मृत व्यक्ति की अर्थी देखना शुभ या अशुभ ?

सपने में मृत व्यक्ति की अर्थी देखना 2

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में मृत व्यक्ति की अर्थी देखना एक अशुभ संकेत होता है। यदि किसी व्यक्ति को सपने में ऐसे व्यक्ति की अर्थी दिख जाए, जिसकी पहले ही मृत्यु हो चुकी है तो इस तरह का सपना आने वाले जीवन में किसी संकट की तरफ इशारा करता है।

लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि सपने में मृत व्यक्ति को देखना भी एक अशुभ संकेत है। यदि किसी व्यक्ति को सपने में अपने मृत परिजन दिखाई देते हैं तो इस तरह का सपना अपने साथ अलग-अलग संकेत लेकर आता है।

सपने में मृत व्यक्ति का दिखना –

सपने में मृत व्यक्ति की अर्थी देखना
  • सपने में दिखाई देने वाले मृत परिजन यदि जीवित, खुश एवं आपसे बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं तो यह एक शुभ संकेत होता है। इस तरह का सपना इस बात का संकेत देता है कि उस मृत परिजन की आत्मा आपसे बहुत तृप्त है और उस व्यक्ति का आशीर्वाद आपके जीवन में कोई बड़ी सफलता लेकर आने वाला है।
  • यदि आपके किसी परिजन की मृत्यु गंभीर बीमारी की वजह से हुई है और सपने में वह आपको पूरी तरह से स्वस्थ दिखाई दे रहा है, तो इस तरह के सपने का संकेत है कि उसे मृत परिजन को एक अच्छा जन्म मिल गया है।
  • यदि किसी व्यक्ति की अचानक ही मृत्यु हो गई हो, परंतु सपने में वह आपको बीमार दिखाई दे रहा है तो यह इस बात का इशारा है कि उसे मृत परिजन की कोई अधूरी इच्छा रह गई है और उसकी आत्मा तृप्त नहीं हुई है।
  • यदि आप किसी बात में उलझे हुए हैं, और आपको सपने में कोई मृत परिजन आपको कोई सलाह दे रहा है तो उसकी सलाह पर अमल जरूर करें।
  • सपने में यदि मृत व्यक्ति क्रोध में या दुख में दिखाई दे तो यह एक अशुभ संकेत होता है यह इस बात का इशारा है कि उस मृत परिजन की कोई अधूरी इच्छा रह गई है। यह इस बात का भी संकेत है कि वो मृत परिजन आपको किसी बात से दुखी हैं।
  • यदि आपको सपने में कोई मृत परिजन कुछ बताने का प्रयास कर रहे हैं, परंतु उनकी बात आपको ठीक से समझ नहीं आ रही है, तो यह भविष्य में आने वाले किसी संकट का संकेत है।
  • यदि सपने में मृत परिजन आपके आशीर्वाद देते हुए दिखाई दे रहे हैं तो यह भविष्य में मिलने वाली सफलता का संकेत है।
  • यदि सपने में आप किसी मृत व्यक्ति को आकाश में कहीं दूर देख रहे होते हैं, तो यह इस बात का संकेत है कि उस व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति हो गई है।
  • यदि सपने में कोई मृत परिजन घर के आसपास भटकते हुए दिखाई देते हैं, तो यह इस बात का इशारा है कि अभी उनका परिवार से मोह भंग नहीं हुआ है।
  • सपने में यदि मृत परिजन कहीं दूर खड़े दिखाई दे रहे हैं तो यह इस बात का संकेत है कि परिवार को कोई शुभ समाचार मिलने वाला है।
  • यदि सपने में कोई मृत परिजन आपको कोई सामान दे रहा है तो यह सपना एक शुभ संकेत है। परंतु यदि वो कोई सामान लेते हुए दिखाई दे रहा है, तो यह एक अशुभ संकेत होता है।

Read This Also: सपने में सजी हुई अर्थी देखना

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *