Press "Enter" to skip to content

प्रसिद्ध म्यूजिशियन Steve Albini का 61 की अवस्था में निधन

आइकॉनिक एल्बम निर्वाण (Nirvana) और पिक्सी (Pixis) को प्रोड्यूस कर चुके फेमस संगीतकार स्टीव अल्बिनी (Steve Albini) का दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हुआ। मात्र 61 साल की उम्र में स्टीव ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

हॉलीवुड के फेमस संगीतकार स्टीव एल्बिनी के निधन की खबर उनके रिकॉर्डिंग स्टूडियो, इलेक्ट्रॉनिक ऑडियो के स्टाफ मेंबर पिच फोर्क द्वारा शेयर की गई है। संगीतकार के निधन की खबर सामने आते ही इनके फैंस को एक बड़ा झटका लगा है।

हजारों एल्बम में काम कर चुके हैं Steve Albini

Steve Albini 1

फेमस म्यूजिशियन स्टीव अल्बिनी ने अपने करियर में कई हजार एल्बम्स में काम किया है। ये बहुमुखी प्रतिभा से संपन्न थे फेमस संगीतकार होने के साथ-साथ स्टीव अल्बिनी रिकॉर्ड निर्माता ऑडियो इंजीनियर और संगीत पत्रकार के रूप में भी जाने जाते है। अपने करियर में स्टीव ने निर्वाण, पिक्सी, मेल्ट बनाना, द ब्रीडर्स, बुश, जार्विस कॉकर, पीजे हार्वे, गॉड स्पीड यू, द जीसस लिजर्ड जैसे कई मशहूर एक्ट में कार्य किया है।

एक अच्छे कलाकार होने के साथ-साथ स्टीम एक अच्छे इंसान के रूप में भी जाने जाते थे। अपने सहकर्मियों के सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहते थे। आर्थिक शोषण के शिकार कलाकारों के सपोर्ट में हमेशा ही इन्हें शोषण के विरोध में आवाज उठाते देखा गया है।

स्टीव अल्बानी की मृत्यु की खबर ने पूरी हॉलीवुड इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। अभी एक सप्ताह पहले ही इनका रॉक बैंड शैलेक के साथ ‘टू ऑल ट्रेंस’ एल्बम रिलीज हुआ है। Steve Albini की मृत्यु होने से दुनिया ने सिर्फ एक बेहतरीन कलाकार को नहीं खाया है बल्कि एक अच्छे इंसान को भी को दिया है। इनकी मौत हॉलीवुड इंडस्ट्री की एक अपूरणीय क्षति है।

Steve Albini Boigraphy:

  • पूरा नाम: स्टीव अल्बिनी (Steve Albini)
  • जन्म: 22 जुलाई 1962
  • जन्मस्थान: Pasadena, California, US
  • पत्नी: हेदर व्हिन्ना (Heather Whinna)
  • मृत्यु: 7 मई 2024

Read This Also: टाइटैनिक अभिनेता Bernard Hill का निधन, 2 ऑस्कर विनिंग फिल्मों में किया था अभिनय

More from NewsMore posts in News »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *