Press "Enter" to skip to content

सपने में अर्थी को कंधा देना किस बात का है संकेत

सपने में अर्थी को कंधा देते हुए देखना शुभ होता है या अशुभ। ये किस बात का होता है संकेत ? आगे इस पोस्ट में पढ़ें –

रात में सोते हुए सपने देखना आम बात है। नींद के आगोश में आते ही सपना देखने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। कई बार सपने याद रहते हैं और कई बार भूल जाते हैं। सपने भी दो तरह के होते हैं। कुछ सपने सामान्य होते हैं जो दिन भर के दिनचर्या से जुड़े हो सकते है। या हमारी जिंदगी में जो कुछ घटित हो रहा होता है, या हमारे इर्द-गिर्द जो कुछ हो रहा होता है, उससे जुड़े हो सकते हैं। इन सपनों का कोई खास मतलब नहीं होता है। ये हमारे दिमाग में चल रही कैलकुलेशन होती है, जो सोते वक्त एक विजुअल के रूप में हमें दिखाई देती है।

दूसरे प्रकार के सपने थोड़े अलग होते हैं। कभी-कभी हमें कुछ ऐसे सपने दिखाई दे जाते हैं, जिनके बारे में हमने कभी सोचा भी नहीं होता है। इस तरह के सपने अक्सर हमें चिंता में डाल देते हैं कि इन सपनों का अर्थ क्या है ? आखिर इस तरह का सपना क्यों दिखाई दिया ? कहीं इसके पीछे कोई संकेत तो नहीं छुपा है ?

इसी प्रकार का एक सपना है ‘सपने में अर्थी को कंधा देने’ का सपना । आज इस पोस्ट के जरिए जानेंगे ‘सपने में अर्थी को कंधा देना ‘ शुभ होता है अशुभ। इस सपने के पीछे भगवान का क्या इशारा छिपा है।

सपने में अर्थी को कंधा देने का क्या है मतलब ?

सपने में अर्थी को कंधा 1

स्वप्न शास्त्र में अलग अलग तरह के सपनों के भेद बताए गए हैं। इसके साथ ही इस शास्त्र में अलग-अलग तरह की सपनों के क्या अर्थ है, इसकी भी व्याख्या की गई है। इसी शास्त्र के मुताबिक यदि कोई व्यक्ति सपने में देखता है कि वह किसी अर्थी को कंधा दे रहा है, तो इस तरह के सपने शुभ माने जाते हैं।

  • सपने में अर्थी को कंधा देते हुए देखने का अर्थ होता है कि आने वाले समय में वो व्यक्ति, किसी व्यक्ति की कोई बड़ी सहायता करने वाला है।
  • यह इस बात का भी संकेत है कि सपना देखने वाला व्यक्ति आने वाले समय में कोई बड़ा पुण्य का कार्य करने वाला है, जिससे समाज और परिवार में उसकी इज्जत बहुत ज्यादा बढ़ने वाली है।
  • इस तरह के सपने पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने का भी संकेत हो सकते हैं।
  • यदि कोई सरकारी कर्मचारी खुद को सपने में अर्थी को कंधा देते हुए देखता है तो यह इस बात की तरफ इशारा हो सकता है कि जल्द ही उसका प्रमोशन होने वाला है।
  • यदि कोई व्यक्ति सपने में खुद को किसी अर्थी को कंधा देते हुए देखा है तो यह इस बात का भी इशारा है कि उस व्यक्ति को भाग्य का साथ मिलने वाला है और उसे व्यापार में लाभ होने वाला है। और उसकी आर्थिक स्थिती मजबूत होने वाली है।
  • यदि कोई व्यक्ति सपने में खुद की अर्थी देखता है तो यह इस बात की तरफ इशारा है कि उसके ऊपर आई कोई संकट टल गई है, और उसकी उम्र में वृद्धि हुई है। इसके साथ ही यह इस बात का भी संकेत है कि उसकी सुख और समृद्धि में वृद्धि होने वाली है।
  • यदि कोई व्यक्ति सपने में खुद को कब्र खोदते हुए देखता है, तो यह इस बात का संकेत होता है कि भविष्य में उस व्यक्ति को धनलाभ होने वाला है। और ये बात का भी इशारा हो सकता है कि आने वाले समय में उस व्यक्ति को भवन सुख प्राप्त होने वाला है।

Read This Also : रास्ते में अर्थी दिखना शुभ या अशुभ

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *