Press "Enter" to skip to content

सपने में खाली अर्थी देखना

सपने में खाली अर्थी देखना कहीं किसी खालीपन का संकेत तो नही। आगे पढ़े सपने में खाली अर्थी देखना क्या दर्शाता है ?

सोते वक्त दिखाई देने वाले सपनों में कभी कभी आने वाले भविष्य से जुड़े कुछ संकेत छुपे होते हैं। कभी कभी सपने में कुछ ऐसी चीजें दिखाई दे जाती है, जिन्हें लेकर मन थोड़ा परेशान हो जाता है, स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस तरह के सपनों में भविष्य से जुड़ा कुछ इशारा छुपा होता है।

जब किसी व्यक्ति को मृत्यु से जुड़ा सपना दिखाई देता है, तो इस तरह के सपने देखने वाला व्यक्ति प्रायः डर जाता है या घबरा जाता है, कि इस सपने का क्या मतलब हो सकता है। परंतु स्वप्न शास्त्र के अनुसार मृत्यु से जुड़े सपने हमेशा बुरे नहीं होते, इस तरह के सपने कभी कभी शुभ संकेत लेकर भी आते हैं। मृत्यु से जुड़े अलग-अलग सपनों का अलग-अलग मतलब होता है।

जैसे सपने में अर्थी देखना कई मायने में शुभ होता है। जब कोई व्यक्ति सपने में अर्थी ले जाते हुए देखता है तो यह इस बात का संकेत होता है कि उसे भविष्य में व्यापार में लाभ होने वाला है और यह रोग मुक्ति का भी संकेत होता है। वही सपने में मृत व्यक्ति की अर्थी देखना भविष्य में आने वाली पीड़ा का संकेत होता है। तथा सुबह-सुबह सपने में अर्थी देखना भी अशुभ संकेत माना जाता है। सपने में पिता की अर्थी देखना भी कुछ मायने में शुभ तो कुछ मायने में अशुभ माना जाता है। यदि पिता जीवित हैं तो ये सपना एक शुभ संकेत होता है और पिता की आयु में वृद्धि होती है। वहीं यदि पिता का पहले ही देहांत हो चुका है तो ये सपना एक अशुभ संकेत होता है।

इसी प्रकार सपने में जलती हुई अर्थी देखना और सपने में अर्थी को कंधा देते हुए देखना भी भविष्य से जुड़ा अलग अलग संकेत लेकर आता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में खाली अर्थी देखना किस बात का संकेत है आगे पढ़ें-

सपने में खाली अर्थी देखना कैसा माना जाता है ?

सपने में खाली अर्थी देखना 1

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में खाली अर्थी देखना आपके जीवन से जुड़े कई पहलुओं को दर्शाता है। सपने में खालीपन जीवन के किसी भाग में अस्थिरता का इशारा है। यह आपके जीवन के खालीपन को भी दर्शाता है। इस तरह के सपने इस बात का भी संदेश देते हैं कि व्यक्ति के जीवन में एक भावनात्मक सहारे की जरूरत है। इस सहारे के जरिए आप अपने जीवन से जुड़ी समस्याओं या मुद्दो को हल करने का प्रयास करना चाहते हैं।

यू कहां जा सकता है कि सपने में खाली अर्थी देखना कहीं न कहीं आपके दिल में दबी उस इच्छा को दर्शा रहा है, जिसे आप सबके सामने बयां नहीं कर पा रहे हैं। ये आपके दिल की दबी भावना या अवचेतन मन में छुपी हुई एक भावना है।

सपने में शमशान घाट देखना :

सपने में खाली अर्थी देखना 2

यदि किसी व्यक्ति को सपने में शमशान घाट दिखाई देता है तो इस तरह का सपना एक शुभ संकेत माना जाता है। ऐसा कहां जाता है कि इस तरह के सपने भविष्य में होने वाले धन लाभ और जीवन में आने वाली सुख समृद्धि का संकेत है।

सपने में चिता की लकड़ी दिखना:

सपने में खाली अर्थी देखना 3

यदि कोई व्यक्ति सपने में चीता की लकड़ी देखता है तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस तरह का सपना भविष्य में होने वाले धन हानि से जुड़ा संकेत हो सकता है।

सपने में कफन देखना

सपने में खाली अर्थी देखना 4

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में खून से सना हुआ कफन देखना एक अशुभ संकेत माना गया है। इस तरह का सपना इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में आप किसी लालच का शिकार होकर किसी बुरे काम में लिप्त हो सकते हैं। परंतु सपने में खाली कफन देखना एक शुभ संकेत होता है यह इस बात का इशारा है कि आने वाले समय में उस व्यक्ति के जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव आ सकता है।

Read This Also: सपने में दो अर्थी देखना

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *