Press "Enter" to skip to content

सपने में सजी हुई अर्थी देखना

सपने में सजी हुई अर्थी देखना शुभ या अशुभ। जानिए स्वप्न शास्त्र में इस तरह के सपने को किस प्रकार वर्णित किया गया है।

सोते वक्त दिखाई देने वाले सपने अपने साथ कुछ संकेत लेकर आते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सोते समय हमें जो भी सपने दिखाई देते हैं, उसमें कुछ ना कुछ मतलब जरूर छुपा होता है। या तो ये सपने भविष्य से जुड़ा कोई संकेत दे रहे होते हैं, या फिर आगे आने वाली परेशानियों से सतर्क करने का प्रयास कर रहे होते हैं ।

हालांकि कभी-कभी कुछ ऐसे सपने भी दिखाई देते हैं जिनका कोई खास मतलब नहीं होता है। क्योंकि यह सपना हमारी दिनचर्या से जुड़े होते हैं या दिनभर हमारे दिमाग में जो बातें चल रही होती हैं उससे जुड़े हो सकते हैं। इस तरह के सपने सामान्य सपनों की श्रेणी में आते हैं जिनका कोई खास मतलब नहीं होता है क्योंकि ये सपने दिन भर हमारे दिमाग में चल रही चिंता, परेशानियां या किसी खास बात का एक विजुअल रूप होता है।

इसके विपरीत कुछ सपने इस तरह के होते हैं, जिसके बारे में दूर-दूर तक हमने कोई विचार नहीं किया होता फिर भी ये बाते हमे सपने के रूप में दिखाई दे जाती है। यही नहीं जगने के बाद भी इन सपनों का छाप दिमाग में रह जाता है। इस तरह के सपनों को लेकर दिमाग में एक बात अवश्य उठती है कि इस सपने का क्या अर्थ हो सकता है? आखिर यह सपना क्यों दिखाई दिया ?

इसी प्रकार का एक सपना है मृत्यु से जुड़ा हुआ सपना। मृत्यु से जुड़े सपने अक्सर भयावह होते हैं, जिसे देखने वाला इंसान जगने के बाद भी भयभीत रहता है। परंतु स्वप्न शास्त्र के अनुसार मृत्यु से जुड़ा सपना हमेशा अशुभ ही नहीं होता है इसके शुभ संकेत भी होते हैं।

जैसे कोई व्यक्ति यदि सपने में अर्थी देखता है तो यह एक शुभ संकेत होता है। परंतु सुबह-सुबह सपने में अर्थी दिखाई देना शुभ संकेत नहीं है। इसी प्रकार सपने में मृत व्यक्ति की अर्थी देखना अशुभ होता है, परंतु सपने में मृत व्यक्तियों को जिंदा देखना शुभ और अशुभ दोनों हो सकता है।

अर्थी से जुड़े सपनों में इसी प्रकार से कई अन्य सपने होते हैं -सपने में माता-पिता की अर्थी देखना, सपने में दो, तीन या बहुत सारी अर्थी देखना , सपने में खाली अर्थी देखना, सपने में जलती हुई अर्थी देखना या सपने में अर्थी को कंधा देते हुए देखना ये सभी सपने अपने साथ अलग-अलग संकेत लेकर आते हैं।

इस पोस्ट के जरिए हम चर्चा करने वाले हैं कि सपने में सजी हुई अर्थी देखना कैसा होता है ? ये एक शुभ संकेत है या अशुभ ?

सपने में सजी हुई अर्थी देखना कैसा होता है ?

सपने में सजी हुई अर्थी देखना 2

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में सजी हुई अर्थी देखना एक शुभ संकेत होता है। ऐसा माना जाता है कि सपने में सजी हुई अर्थी देखना भविष्य में मिलने वाली किसी बड़ी उपलब्धि का संकेत होता है। व्यापार वर्ग से जुड़े व्यक्ति के लिए सपने में सजी हुई अर्थी देखना, भविष्य में व्यापार में मिलने वाले बड़े लाभ का संकेत होता है।

यदि कोई व्यक्ति लंबे समय से किसी रोग से पीड़ित है और उस व्यक्ति को सपने में सजी हुई अर्थी दिखाई देती है, तो यह इस बात का संकेत होता है कि उस बीमार व्यक्ति को जल्द ही रोग से निजात मिलने वाली है।

सपने में अर्थी को सजाते हुए देखना –

सपने में सजी हुई अर्थी देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में यदि कोई व्यक्ति खुद को किसी की अर्थी सजाते हुए देखा है, तो यह सपना भी एक शुभ संकेत होता है। इस सपने का मतलब है कि जल्द ही वह व्यक्ति कोई नया और महत्वपूर्ण कार्य शुरू करने वाला है, जो उसके जीवन में बड़ी सफलता लेकर आएगा।

सपने में अर्थी को सजाते हुए देखना इस बात का भी इशारा है कि उस व्यक्ति के हाथों कोई बड़ा शुभ कार्य होने वाला है।

Read This Also: सपने में रुद्राक्ष व रुद्राक्ष की माला देखना

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *