Press "Enter" to skip to content

सपने में अर्थी देखना कैसा होता है ?

सपने में अर्थी दिखाई देना किस बात का है संकेत है ? सपने में अर्थी का दिखना शुभ होता है या अशुभ पढ़े इस पोस्ट में –

सपना देखना एक आम प्रक्रिया है। हर व्यक्ति सोते वक्त सपना अवश्य देखता है। कभी-कभी उठने के बाद ये सपने याद रहते हैं, तो कभी भूल जाते हैं। सपने भी कई तरह के होते हैं। कुछ सपने हमारे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हुए होते हैं, तो वहीं कुछ सपने ऐसे होते हैं जिनका हमारी जिंदगी से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं होता है।

हमारी दिनचर्या से जुड़े जो सपने होते हैं, उन्हें सामान्य सपनों की कैटेगरी में रखा जाता है, जिसका कोई खास अर्थ नहीं होता है, बल्कि इस तरह के सपने दिन भर हमारे दिमाग में चल रही कैलकुलेशन का एक विजुअल होता है। वहीं दूसरी तरह के सपने जिनका हमारी जिंदगी से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं होता है, स्वप्न शास्त्र के मुताबिक इस तरह के सपनों में कोई न कोई इशारा छुपा होता है, जो हमारे भविष्य से जुड़ा कोई संकेत दे रहा होता है।

कभी-कभी हम सपनों में कुछ ऐसी चीज देख लेते हैं, जिसके बाद मन थोड़ा परेशान हो जाता है कि यह सपना किस बात का संकेत हो सकता है। खासतौर से मृत्यु से जुड़ा सपना अक्सर लोगों को चिंतित कर देता है। अक्सर लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि सपने में अर्थी देखना, सपने में अर्थी को कंधा देना या अर्थी से जुड़े किसी अन्य सपने का क्या मतलब होता है ? इस तरह के सपने शुभ संकेत देते हैं या अशुभ ? मन में उठ रहे इन्हीं सवालों का जवाब हम इस पोस्ट में लेकर आए हैं।

आईए जानते हैं सपने में अर्थी देखना किस बात का संकेत है ?

सपने में अर्थी देखना शुभ है या अशुभ

सपने में अर्थी

अक्सर लोग मृत्यु और अर्थी से जुड़े सपनों को अशुभ मान लेते हैं, और इस तरह के सपने दिखाई देने पर चिंतित हो जाते हैं, कि कहीं यह सपना भविष्य में होने वाली किसी अनहोनी की तरफ इशारा तो नहीं है। परंतु स्वप्न शास्त्र के अनुसार ऐसा कुछ नहीं है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक मृत्यु या अर्थी से जुड़े सपने कोई अशुभ संकेत नहीं है बल्कि ये एक शुभ इशारा है। सपने में अर्थी देखने के मतलब कुछ इस प्रकार हैं –

सपने में अर्थी ले जाते देखना

सपने में अर्थी 3

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में अर्थी ले जाते हुए देखना काफी शुभ माना जाता है, यह भविष्य से जुड़ा कोई शुभ संकेत होता है। यदि कोई व्यक्ति व्यापार से जुड़ा हुआ है, और वह सपने में अर्थी देखता है, तो यह इस बात का संकेत होता है कि भविष्य में उसे व्यापार में बहुत लाभ होने वाला है।

अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से बीमार है और उसे सपने में अर्थी दिखाई देती है, तो ये इस बात का इशारा होता है कि जल्द ही उस व्यक्ति को रोग से मुक्ति मिलने वाली है।

सपने में मृत व्यक्ति की अर्थी देखना

सपने में अर्थी 4

यदि किसी व्यक्ति को सपने में ऐसे व्यक्ति की अर्थी दिखाई देती है, जो पहले ही मर चुका है, या यूं कह लें कि यदि कोई व्यक्ति सपने में अपने मृत परिजन की अर्थी देखता है, तो इस तरह के सपने कहीं ना कहीं भविष्य में आने वाली पीड़ा की तरफ एक संकेत है।

सपने में मृत परिजन को जिंदा एवं बातचीत करते हुए देखना एक शुभ संकेत होता है। ये दर्शाता है कि उस व्यक्ति के आशीर्वाद से आपको आने वाले जीवन में सफलता मिलने वाली है। हालांकि यदि वो मृत परिजन सपने में आपको दुखी दिखाई दे तो ये संकेत है कि उस परिजन की मृतात्मा किसी न किसी बात से दुखी है, ये एक अशुभ संकेत है।

सुबह सुबह सपने में अर्थी देखना

सपने में अर्थी 2

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक ब्रह्म मुहूर्त यानी सुबह के समय देखे गए सपने प्रायः सच होते हैं। यदि कोई व्यक्ति सुबह के समय किसी व्यक्ति की अर्थी देखता है तो ये सपना भविष्य में होने वाली घटना का संकेत है। यूं कहा जा सकता है कि सपने में जिस व्यक्ति की मृत्यु दिखाई दी है, उस व्यक्ति को जल्द ही मृत्यु के बराबर या फिर मृत्यु का ही कष्ट मिलने वाला है।

Read This Also: सपने में पिता को अर्थी देखना

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *