Press "Enter" to skip to content

सपने में जलती हुई अर्थी देखना

सपने में जलती हुई अर्थी दिख जाए तो हो जाए सतर्क। ये कोई शुभ संकेत नहीं है। ये हो सकता है एक खास इशारा। जाने इस सपने का अर्थ क्या है ?

सपना हर व्यक्ति के जीवन का हिस्सा होता है। सोते वक्त सपने देखना सामान्य बात है। लेकिन हर सपने एक समान नहीं होते हैं। कुछ सपने अपने साथ आने वाले जीवन से जुड़े संकेत लेकर आते हैं। सोते वक्त दिखाई देने वाले सपने को लेकर लोगो के मन में कई तरह की बातें आती हैं। कई बार सपने में कुछ ऐसी चीज दिखाई दे जाती है, जिसे देखने के बाद मन में अजीब सा भय बैठ जाता है कि इस सपने का क्या मतलब हो सकता है ?

इसी प्रकार का एक सपना है मृत्यु से जुड़ा हुआ सपना। कई बार सपने में व्यक्ति को अर्थी दिखाई दे जाती है। कभी व्यक्ति सपने में खुद को किसी की अर्थी को कंधा देते हुए देखता है, तो कभी कोई व्यक्ति सपने में अपने प्रियजन की मृत्यु या सपने में माता पिता की अर्थी को देख लेता है। या सपने में खाली अर्थी देखना इस तरह के सपने निश्चित तौर पर डरावने और मन को विचलित करने वाले होते हैं। और जागने के पश्चात भी मन में एक ही सवाल गूंजता रहता है कि क्या हमने जो सपने में देखा है वो शुभ है या अशुभ |

इस पोस्ट में हम चर्चा करने वाले हैं कि सपने में जलती हुई अर्थी देखने का क्या मतलब होता है। स्वप्न शास्त्र में इस तरह के सपने के लिए क्या व्याख्या की गई है ?

सपने में जलती हुई अर्थी देखना शुभ या अशुभ !

सपने में जलती हुई अर्थी 2

यूं तो स्वप्नशास्त्र के अनुसार सपने में अर्थी देखना बहुत ही शुभ संकेत माना गया गया है। स्वप्नाशास्त्र के अनुसार सपने में अर्थी का दिखना कई मायनों में शुभ होता है। परंतु यदि कोई व्यक्ति सपने में जलती हुई अर्थी देखता है तो ये एक शुभ संकेत नहीं है।

सपने में जलती हुई चिता दिखना नहीं है शुभ :

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में जलती हुई अर्थी दिखना बहुत ही अशुभ माना जाता है। इस तरह के सपने भविष्य में आने वाली परेशानियों को दर्शाते हैं।

  • स्वप्न शास्त्र के मुताबिक यदि कोई व्यक्ति सपने में जलती हुई अर्थी देखता है तो यह इस बात का इशारा है कि जल्द ही उस व्यक्ति का अपने किसी करीबी या खास व्यक्ति से बड़ा झगड़ा होने वाला है। यह किसी बड़े संबंध के टूटने का भी संकेत होता है।
  • यदि कोई व्यक्ति सपने में जलती हुई अर्थी देखता है तो यह इस बात का भी संकेत हो सकता है कि आने वाले समय में उस व्यक्ति या उसके परिवार के किसी सदस्य पर बड़ी संकट आने वाली है।
  • सपने में जलती हुई अर्थी का दिखाई देना इस बात का भी संकेत हो सकता है कि सपना देखने वाला व्यक्ति किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित होने वाला है या उसके परिवार का कोई सदस्य किसी गंभीर बीमारी की चपेट में आने वाला है।
  • स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में जलती हुई अर्थी का दिखना रोग के चलते धन हानि का भी संकेत हो सकता है।
  • इसके अलावा सपने में जलती हुई अर्थी का दिखाई देना परिवार के किसी सदस्य या किसी करीबी के मृत्यु होने का भी संकेत हो सकता है।

सपने में आधी जली हुई अर्थी दिखाई देना

सपने में जलती हुई अर्थी 4

सपने में अधजली अर्थी का दिखाई देना इस बात का संकेत हो सकता है कि हाल-फिलहाल में आपने जो कार्य शुरू किया है, या कोई ऐसा कार्य जिसे शुरू करने के बारे में आप सोच रहे हैं, वो कार्य या तो पूरा नहीं हो पाएगा या लंबे समय के लिए रुका रहेगा।

यदि आप सपने में जल रही अर्थी को देख रहे हैं और अचानक बारिश हो जाती है और अर्थी बुझ जाती है तो इस तरह का सपना भी आपके कार्य में विलंब होने का संकेत देता है।

सपने में अर्थी की राख का दिखना

सपने में जलती हुई अर्थी 3

यदि कोई व्यक्ति सपने में जलती हुई अर्थी को राख बनते हुए देखता है तो ये सपना इस बात का संकेत होता है कि उसे व्यक्ति को आगे आने वाले जीवन में कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है और उसका रुका हुआ कार्य पूरा होने वाला है।

सपने में खुद को चिता जलाते हुए देखना

सपने में जलती हुई अर्थी 1

यदि कोई व्यक्ति सपने में खुद को चिता को अग्नि देते हुए देखता है तो इस तरह का सपना उसके आगे आने वाले जीवन में धन लाभ होने का संकेत देता है। इसके साथ ही इस तरह का सपना इस बात का भी इशारा देता है कि उस व्यक्ति को लंबे समय से प्रयासरत किसी कार्य में सफलता मिलने वाली है।

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *