Press "Enter" to skip to content

सपने में दो, तीन या बहुत सारी अर्थी देखना

सपने में अर्थी का दिखना कई मायनों में होता है शुभ, लेकिन क्या सपने में दो अर्थी देखना भी शुभ है ? आगे पढ़े सपने में एक से अधिक अर्थी दिखाई देना किस बात का संकेत है ?

सपने देखना एक आम प्रक्रिया है। सोते वक्त हर किसी को सपना दिखाई देता है। आंख खुलने के बाद कुछ सपने याद रहते हैं तो कुछ धूमिल हो जाते हैं। सामान्यतौर पर इंसान को सोते वक्त सपने में वही चीजें दिखाई देती हैं, जो उसकी दिनचर्या का हिस्सा होता है, या दिन भर व्यक्ति के दिमाग में जो बातें चल रही होती हैं रात में सोते वक्त एक वीडियो के रूप में उसकी आंखों के सामने दिखाई देता है। यूं कहां जा सकता है कि रात में सोते वक्त दिखाई देने वाले सपने किसी इंसान के चेतन एवं अचेतन मन में छिपे हुए ख्याल होते हैं।

ये तो हो गई सामान्य सपनों की बात, परंतु सपने में कभी-कभी कुछ ऐसी चीज दिखाई दे जाती हैं, जिसका उस इंसान की जिंदगी से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं होता है या जिसके बारे में मन में कभी कोई विचार भी नहीं होता। इस तरह के सपने प्रायः मन में एक सवाल खड़ा कर जाते हैं कि इस सपने का क्या मतलब हो सकता है ? कहीं ये सपना भविष्य से जुड़ा कोई संकेत तो नहीं। जी हां स्वप्न शास्त्र के अनुसार कुछ सपने भविष्य से जुड़ा संकेत लेकर भी आते हैं।

इस पोस्ट में हम इसी प्रकार के एक सपने से जुड़े संकेत के बारे में चर्चा करने वाले हैं। नीचे पढ़ें सपने में दो अर्थी देखना क्या संकेत देता है ?

सपने में अर्थी देखना कई मायनों में शुभ होता है, तो कुछ मायनों में अशुभ भी होता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने सपने में अर्थी को किस तरह से देखा है। यदि आप सपने में खुद को किसी अर्थी को कंधा देते हुए देखते हैं तो ये शुभ संकेत है। इसका अर्थ है कि आप किसी व्यक्ति की बड़ी सहायता करने वाले है। समाज में और परिवार में आपके सम्मान में वृद्धि होने वाली है और यह कहीं ना कहीं धन लाभ का भी संकेत होता है।

परंतु यदि आप सपने में अपने माता या पिता की अर्थी देखते हैं, तो यदि आपके माता-पिता जीवित हैं तो यह एक शुभ संकेत है परंतु यदि माता और पिता का देहांत हो चुका है तो इस तरह का सपना एक अशुभ संकेत होता है। इसी प्रकार सपने में जलती हुई चिता देखना एक अशुभ संकेत होता है। और यदि आप सपने में खाली अर्थी देखते है, तो ये कहीं ना कहीं आपके जीवन के खालीपन को दर्शाता है। अब सवाल उठता है कि सपने में दो अर्थी देखना कैसा होता है ?

सपने में दो अर्थी देखना शुभ या अशुभ

सपने में दो अर्थी देखना 1

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में दो अर्थी देखना शुभ माना जाता है। सपने में दो अर्थी देखना इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में आपके जीवन में कोई बड़ी सफलता दस्तक देने वाली है।

सपने में तीन अर्थी देखना

सपने में दो अर्थी देखना 3

जिस प्रकार सपने में दो अर्थी देखना शुभ होता है, उसी तरह सपने में तीन अर्थी देखना भी शुभ माना जाता है। इस तरह का सपना भविष्य में मिलने वाली कामयाबी का संकेत देता है।

सपने में बहुत सारी अर्थी देखना

सपने में दो अर्थी देखना 2

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक यदि कोई व्यक्ति सपने में एक साथ बहुत सारी अर्थी देखता है, तो ये एक शुभ संकेत माना जाता है। ऐसा बताया गया है कि सपने में एक साथ बहुत सारी अर्थी देखना, भविष्य में मिलने वाले बड़े धन लाभ का एक संकेत है। ये सपना परिवार में सुख और समृद्धि बढ़ने का भी संकेत देता है।

Read This Also: सपने में मृत व्यक्ति की अर्थी देखना

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *