Press "Enter" to skip to content

दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति Juan Vicente Pérez Mora का 114 वर्ष की उम्र में निधन

फ़रवरी 2022 में गिनीज बुक में दर्ज हुआ था Juan Vicente Pérez Mora का नाम

वेनेजुएला के रहने वाले Juan Vicente Pérez Mora का बीते 2 अप्रैल को 114 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनका नाम दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के तौर पर फ़रवरी 2022 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में लिखा गया था। उस दौरान उनकी उम्र 112 वर्ष 253 दिन थी।

27 मई 1909 को वेनेजुएला में जन्मे Juan Vicente Pérez Mora अपनी मृत्यु के समय ताचीरा राज्य में रह रहें थे और उनके परिवार में 11 बच्चे थे, 42 ग्रैंड चिल्ड्रन, 18 ग्रेट ग्रैंड चिल्ड्रन और 12 ग्रेट ग्रेट ग्रैंड चिल्ड्रन थे। इतने बड़े परिवार के मुखिया बनने के कारण जुआन को वेनेजुएला में एक प्रसिद्ध शख्सियत के तौर पर जाना जाता था।
देश की बड़ी हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

वेनेजुएला के गवर्नर फ्रेडी बर्नाल और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर Juan Vicente Pérez Mora की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि ताचीरा के इस आदर्श शख्स को वे अलविदा कहते हैं। जुआन 114 वर्ष की आयु के बाद अब अनंत काल में चले गए हैं। जुआन अपने परिवार और परम्परा के प्रति काफी उत्साही व्यक्ति थे। हम प्रार्थना करते हैं कि. ईश्वर उन्हें अपनी पवित्र जगह पर स्थान दे।

क्या था जुआन (Juan Vicente Pérez Mora) की लम्बी उम्र का राज?

Juan Vicente Pérez Mora 1

5 वर्ष की उम्र में ही खेती करना शुरू करने वाले जुआन ने अपने अनुशासन के चलते 114 वर्ष के जीवन को प्राप्त किया। वे मेहनत करते, समय पर साधारण खाना खाते और गन्ने से बनी हुई एक गिलास शराब पीते थे। शुरुआत में खेती किसानी करने वाले जुआन बाद में एक शेरीफ (लोकल पुलिस अधिकारी) बन गए थे। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने खेती करना भी जारी रखा।

आपको बताते चले कि जुआन के जीवन के अंतिम दिनों में भी उन्हें अपने जीवन से संबंधित हर एक जरुरी बात याद थी और न ही उन्हें कोई गंभीर बीमारी हुई थी। 114 वर्ष में भी वे एक सामान्य व्यक्ति की तरह अपना जीवन जी रहें थे।

नाम – जुआन विसेंट पेरेज़ मोरा (Juan Vicente Pérez Mora)
जन्म – 27 मई 1909
जन्म स्थान – वेनेजुएला
मृत्यु – 2 अप्रैल 2024
पेशा – किसान, शेरीफ
पत्नी – एडियोफिना डेल रोसारियो गार्सिया
बच्चे – 11 ( 6 बेटे 5 बेटियां)

Read This Also: मशहूर अमेरिकी हास्य कलाकार Joe Flaherty का 82 वर्ष की आयु में निधन

More from NewsMore posts in News »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *