Press "Enter" to skip to content

नेपाली ,1, 5, 7, 21 मुखी असली रुद्राक्ष की कीमत |

रुद्राक्ष शब्द को अगर तोड़ा जाए, तो इससे दो नए शब्द निकलकर आते हैं। जिसमें पहले शब्द ‘रुद्र’ का अर्थ होता है ‘शिव की आंखें’ एवं दूसरे शब्द ‘आक्ष’ का शाब्दिक अर्थ होता है ‘शिव के आंसू’। तो इन दोनों को मिलाकर बनता है ‘शिव के आंसू’। ये कीमती मोती के समान नट शिव जी के आंसुओं से उत्पन्न हुए हैं। इनको लेकर ऐसी मान्यता है कि हजारों वर्षों तक शिव जी अपनी आँखें बंद करके ध्यान में बैठे थे। फिर उन्होंने जब अपनी आँखें खोली, तो परमानंद का अनुभव पाकर उनकी आंखों से अश्रु की धारा बहने लगी और अश्रु की धारा की जितनी भी बूंदें धरती पर गिरी, वो सभी पवित्र रुद्राक्ष का पेड़ बन गईं। इसीलिए ये कीमती मोती भगवान शिव की देन माने जाते हैं और यही कारण भी है कि इन्हें शिव के समान पूजनीय समझा जाता है।

रुद्राक्ष भी कई प्रकार के आते हैं और हर रुद्राक्ष की कीमत भी अलग- अलग होती है। आगे इस पोस्ट में पढ़ेंगे कि अलग अलग रुद्राक्ष की कीमत क्या क्या है, लेकिन इससे पहले आइए जानते हैं रुद्राक्ष के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें –

क्या है रुद्राक्ष?

रुद्राक्ष की कीमत 2

सबसे पहले जानते हैं कि रुद्राक्ष है क्या। वैज्ञानिक तौर पर इसे एलियोकार्पस गनीट्रस के नाम से जाना जाता है। ये एक सदाबहार पेड़ होता है तथा ये आमतौर पर उपोष्णकटिबंधीय जलवायु वाले स्थानों में प्राप्त होता है। रुद्राक्ष के जो बीज होते हैं, उन्हें ‘ब्लूबेरी’ के नाम से जाना जाता है। ब्लूबेरी के नाम से इसे इसलिए संबोधित किया जाता है क्योंकि जब ये पूरी तरह से पक जाता है तो इसका छिलका नीला हो जाता है। ये तो हम सभी जानते हैं कि भगवान शिव को नीले रंग से चिन्हित किया जाता है। ये उनके अनंत रूप को दर्शाता है। यही कारण है कि रुद्राक्ष का अध्यात्मिक दृष्टिकोण से भी अत्यधिक महत्व है। अब आगे बात करते हैं विभिन्न रुद्राक्षों की कीमत की।

5 मुखी रुद्राक्ष की कीमत-

रुद्राक्ष की कीमत 5

5 मुखी रुद्राक्ष बृहस्पति के बुरे प्रभाव को कम करने के लिए सबसे उत्तम रुद्राक्ष माना जाता है। इसको लेकर ऐसी मान्यता है कि ये भगवान शिव के काल अग्नि रुप का प्रतीक है। इसको धारण करने से जीवन में सुखी समृद्धि और सफलता हासिल होती है।इसकी कीमत की अगर बात करें तो ये 2000 रुपए से लेकर 2500 रुपए तक आपको उपलब्ध हो जाएगा।

नेपाली रुद्राक्ष की कीमत

रुद्राक्ष की कीमत 6

रुद्राक्ष को लेकर बाजारों में बहुत घोटाला होता है। असली के नाम पर नकली रुद्राक्ष लोगों को बेचे जाते हैं। ऐसे में असली रुद्राक्ष की पहचान करना बहुत मुश्किल हो जाता है। इसीलिए नेपाली रुद्राक्ष को काफी अच्छा माना जाता है। नेपाली रुद्राक्ष को लेकर ऐसी मान्यता है कि एकदम असली और शुद्ध रुद्राक्ष होते हैं। अगर आप इस रुद्राक्ष को नेपाल में खरीदते हैं तो वहां आपको ये सौ रुपए से लेकर दस लाख रुपए तक मिल जाएंगे। लेकिन अगर आप इसी रुद्राक्ष को भारत में खरीदते हैं तो ये आपको 1000 रुपए से लेकर 25 लाख तक के मिलेंगे।

एकमुखी रुद्राक्ष की कीमत

रुद्राक्ष की कीमत 3

एकमुखी रुद्राक्ष को लेकर ऐसी मान्यता है कि ये भगवान शिव की आंख से गिरने वाला प्रथम आंसू है। इसीलिए ये सबसे शक्तिशाली और कल्याणकाणी रुद्राक्ष माना जाता है। इसको धारण करने से व्यक्ति चिंतामुक्त तथा निडर एवं साहसी हो जाता है। अगर ये असली होता है तो इसकी कीमत 2000 रूपए तक हो सकती है।

असली रुद्राक्ष की कीमत-

असली रुद्राक्ष आसानी से नहीं प्राप्त होता है और इसे साधारण मनुष्य धारण भी नहीं कर सकते हैं क्योंकि इसको धारण करने के बाद बहुत सारे बंधनों से मनुष्य बंध जाता है। असली रुद्राक्ष की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 4000 रुपए से लेकर 5000 रुपए तक होती है।

21 मुखी रुद्राक्ष की कीमत

रुद्राक्ष की कीमत 7

21 मुखी रुद्राक्ष उन लोगों के लिए सबसे बेहतरीन होता है, जो लोग धन दौलत और स्वर्ण की चाहत रखते हैं। कुबेर देवता के साथ हमेशा 21 मुखी रुद्राक्ष को पूजा जाता है। ये रुद्राक्ष भोलेनाथ के तीसरे नेत्र की तरह है। ऐसा माना जाता है कि इस रुद्राक्ष को धारण करने से मनुष्य का जो आज्ञा चक्र है, वो जाग्रत हो जाता है एवं मनुष्य भूत, भविष्य सब देख सकता है।
इसकी कीमत 10000 रुपए से लेकर 1 लाख रूपये तक रहती है।

7 मुखी रुद्राक्ष की कीमत

रुद्राक्ष की कीमत 8

सात मुखी रुद्राक्ष को अनंत रुद्राक्ष के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जो भी मनुष्य इसको धारण करता है, उसे कोई भी परेशानी नहीं होती है और उसके सारे पाप नष्ट हो जाते हैं तथा कष्ट कट जाते हैं। 7 मुखी रुद्राक्ष को धारण करने से गुप्तधन प्राप्ति, शत्रुनाश जैसी सभी लाभ प्राप्त होते हैं। 7 मुखी माला बाज़ार में काफी प्रचलित है और इसकी कीमत 1000 रुपए से लेकर 1500 रुपए तक रहती है।

नोट: इस लेख में बताई गई कीमत, बाज़ार पर भी निर्भर करती हैं। अलग- अलग बाज़ार में रुद्राक्ष की कीमत अलग- अलग हो सकती है।

Read This Also: रुद्राक्ष का पानी पीने के फायदे

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *