Press "Enter" to skip to content

रुद्राक्ष का पानी पीने के फायदे

बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता, कई रोगों से मिलती है मुक्ति। रुद्राक्ष के पानी को पीने के फायदे हैं बहुत। पढ़े आगे पोस्ट में

रुद्राक्ष बहुत ही फायदेमंद होता है। धार्मिक दृष्टिकोण से तो इसे बहुत महत्वपूर्ण माना ही गया है, वैज्ञानिक दृष्टिकोण ने भी रुद्राक्ष के महत्व को स्वीकार किया है। हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार रुद्राक्ष पहनने के अद्भुत फायदे हैं। इसके साथ ही कई रिसर्च में भी इस बात की पुष्टि हुई है कि रुद्राक्ष पहनना बहुत ही फायदेमंद होता है।

हिंदू धर्म में रुद्राक्ष को बहुत ही पवित्र माना गया है और इसे भगवान शिव की तरह पूजा जाता है। भगवान शिव के प्रतीक रुद्राक्ष को पहनना या अपने पास रखना, या घर पर रखना शुभ होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार जो लोग रुद्राक्ष को किसी भी तरह से अपने करीब रखते हैं, वह भगवान शिव के मन के करीब पहुंचते हैं और भगवान शिव उनकी सभी कष्टों को दूर कर उनकी हर मनोकामना को पूरा करते हैं।

बनावट व उत्पत्ति के आधार पर दुनिया में कई प्रकार के रुद्राक्ष पाए जाते हैं। धार्मिक दृष्टिकोण से हर तरह के रुद्राक्ष की अपनी अलग विशेषता होती है। हर रुद्राक्ष को पहनने के अलग फायदे होते हैं। जैसे 5 मुखी रुद्राक्ष पहनने के फायदे अलग है, तो 6 मुखी रुद्राक्ष पहनने के फायदे अलग है।

रुद्राक्ष पहनने के नियम भी अलग-अलग होते हैं। इसके साथ ही अलग-अलग लोगों को अलग-अलग रुद्राक्ष पहनने की सलाह दी जाती है। जैसे किस राशि के लिए कौन सा रुद्राक्ष धारण करना उचित है? या करियर की दृष्टि से कौन सा रुद्राक्ष पहनने से लाभ होगा ? इन सब बातों का ध्यान रखकर रुद्राक्ष पहनना अधिक फायदेमंद होता है।

ये तो हो गई रुद्राक्ष को पहनने की बात। लेकिन क्या आप जानते हैं रुद्राक्ष का पानी भी बहुत फायदेमंद होता है। इसे पीने या लगाने से कई लाभ मिलते हैं। आगे इस पोस्ट में पढ़ें रुद्राक्ष का पानी पीने से जुड़े फायदे के बारे में –

रुद्राक्ष का पानी पीने के फायदे

रुद्राक्ष का पानी 1

बताया जाता है कि यदि रुद्राक्ष के मनके को रात भर किसी पानी से भरे बर्तन में भिगोकर रख दे। और सुबह उस पानी को खाली पेट पी ले, तो यह सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इससे ब्लड प्रेशर कम होता है और हार्ट के लिए भी यह फायदेमंद है। ऐसा बताया जाता है कि रुद्राक्ष के मनके में एंटीइंफ्लेमेट्री और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जिससे कई रोग खत्म होते हैं और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

रुद्राक्ष के पानी के फायदे कुछ इस प्रकार हैं –

रुद्राक्ष का पानी
  • रुद्राक्ष का पानी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे आंखों में डाल सकते हैं।
  • रुद्राक्ष का पानी सर्दी-खांसी से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। योग में जलनेति के माध्यम से रुद्राक्ष के पानी द्वारा सर्दी खांसी की समस्या को ठीक किया जाता है।
  • शरीर में किसी प्रकार का घाव होने पर या स्क्रीन से जुड़े इन्फेक्शन को दूर करने के लिए भी रुद्राक्ष के पानी का इस्तेमाल किया जाता है। रुद्राक्ष के पानी को घाव पर लगाने से घाव जल्दी ठीक होता है।
  • यदि स्किन कहीं पर जल गई है, तो रुद्राक्ष के चूर्ण में नारियल का तेल और चंदन का पाउडर मिलाकर लगाने से लाभ मिलता है।
  • रुद्राक्ष के पाउडर से बनाया हुआ फेस मास्क स्किन के लिए काफी अच्छा होता है। इसके लिए शहद और घी तथा मंजिष्ठा पाउडर में रुद्राक्ष का पाउडर मिलाकर मास्क तैयार किया जा सकता है।
  • नहाने के पानी में, रुद्राक्ष का पानी मिलाकर स्नान करने से स्किन के लिए फायदेमंद होता है।
  • रात भर रुद्राक्ष को पानी में भिगोकर रखने पर, सुबह खाली पेट इस पानी को पीने से ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है।
  • रुद्राक्ष के पानी को पीने से हार्ट बीट भी नियंत्रण में रहती है।
  • रुद्राक्ष का पानी एसिडिटी, कब्ज की समस्या को दूर करता है।
  • रुद्राक्ष का पानी मानसिक संतुलन को बनाए रखने में भी सहायक होता है।
  • रुद्राक्ष के पानी को पीने से शरीर की ऊर्जा बढ़ती है।
  • रुद्राक्ष का पानी सामान्य पेट संबंधी विकारों को दूर करने में भी सहायक होता है।

नोट: रुद्राक्ष को किसी भी औषधीय उपचार हेतु इस्तेमाल करने से पहले चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।

Read This Also: लड़कियों को रुद्राक्ष पहनना चाहिए या नहीं ?

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *