Press "Enter" to skip to content

रूद्राक्ष घर में रखने से क्या होता है ?

रुद्राक्ष घर में रखना होता है बहुत लाभदायक। भगवान शिव के प्रतीक रुद्राक्ष घर में रखने के क्या क्या फायदे हैं, आगे इस पोस्ट में पढ़ें।

रुद्राक्ष जिसके जन्मदाता स्वयं शिव शंकर है। धार्मिक मान्यता के अनुसार शिवजी के आंसुओं से ही रुद्राक्ष की उत्पत्ति हुई है और रुद्राक्ष को भगवान शिव का ही अंश मानकर भगवान शिव के समान ही इसकी पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में रुद्राक्ष को बहुत ही पवित्र बताया गया है। हिंदू धर्म के पौराणिक ग्रंथों में भी इसके महत्व का वर्णन किया गया है। शिव पुराण, स्कंद पुराण इत्यादि पवित्र पुराणों में रुद्राक्ष से जुड़े लाभ के बारे में बताया गया है।

रुद्राक्ष शब्द ‘रुद्र’ (शिव जी की आंखे) और ‘आक्ष’ (आंसू) से मिलकर बना है। इसकी उत्पत्ति को लेकर यह कहा जाता है कि भगवान शिव हजारों वर्षों तक अपनी आंखें बंद किए तपस्या के लिए बैठे हुए थे। हजारों वर्ष बाद जब शिवजी ने अपनी आंखें खोली तो उन्हे परम आनंद की अनुभूति हुई और उनके आंखों से अश्रु की धारा बहने लगी। शिव जी के आंखों से निकले यह आंसू की बूंदे धरती पर जिस-जिस स्थान पर गिरी वह सभी रुद्राक्ष के वृक्ष में परिवर्तित हो गई। और इस प्रकार पवित्र रुद्राक्ष की उत्पत्ति हुई। एक ही वृक्ष से अलग-अलग प्रकार के रुद्राक्ष उत्पन्न होते हैं। इन रुद्राक्ष की कीमत भी अलग- अलग होती है। और इसे पहनने के फायदे भी अलग अलग होते हैं।

प्राचीन काल से ही लोग रुद्राक्ष को पहनते आए हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार रुद्राक्ष को पहनने के कई फायदे हैं। जो व्यक्ति नियम पूर्वक रुद्राक्ष को धारण करता है, रुद्राक्ष की सकारात्मक ऊर्जा उस व्यक्ति के जीवन के सभी कष्टों को दूर करती है। भगवान शिव की भी कृपा उस व्यक्ति पर सदैव बनी रहती है। रुद्राक्ष को धारण करने के साथ-साथ इसे घर में रखने के भी कई लाभ है।

आगे इस पोस्ट में हम पढ़ेंगे रुद्राक्ष को घर में रखने से क्या होता है ?

रुद्राक्ष घर में रखने से क्या होता है ?

रूद्राक्ष घर में रखने से क्या होता है ?

धार्मिक मान्यता के अनुसार रुद्राक्ष को घर में रखने के बहुत सारे लाभ है। यह घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर, सकारात्मकता लाता है। रुद्राक्ष को घर में रखने से होने वाले लाभ कुछ इस प्रकार है –

  • रुद्राक्ष के मोती को घर के पूजा घर में, या किसी पवित्र स्थान पर रखने से धन संपत्ति की कभी कमी नहीं होती है और मान सम्मान में भी वृद्धि होती है।
  • रुद्राक्ष को घर में रखने से सभी तरह की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। परिवार पर किसी की बुरी नजर का साया नहीं पड़ता है, और घर में पॉजिटिविटी फैलती है। किसी भी प्रकार की बुरी शक्ति का साया भी घर पर नहीं मंडरा सकता।
  • रुद्राक्ष घर की वातावरण को शुद्ध बनाए रखने में मदद करता है और इससे परिवार के सभी सदस्यों के विचार भी सकारात्मक रहते हैं। परिवार के सभी सदस्यों के मनोस्थिति पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
  • जैसा कि ऊपर बताया गया कि रुद्राक्ष को घर में रखने से घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है, तो इससे घर में सुख एवं शांति का भी माहौल बनता है, और घर के सब सदस्यों के बीच का आपसी मनमुटाव दूर होता है, एवं घर के सदस्यों में प्रेम और सद्भावना बनी रहती है।
  • घर में रुद्राक्ष रखना स्वास्थ्य के दृष्टि से भी लाभकारी है। रुद्राक्ष को घर में रखने से घर के सदस्यों की सेहत पर इसका अच्छा प्रभाव पड़ता है। रुद्राक्ष के पानी को पीने से कई रोगों से मुक्ति मिलती है।

इस प्रकार से यह कहा जा सकता है कि घर में रुद्राक्ष रखने के कई सारे फायदे हैं। लेकिन घर में रुद्राक्ष को हमेशा किसी पवित्र स्थान पर रखना चाहिए, संभव हो तो इसे घर के पूजा स्थल पर ही रखना चाहिए। इसके साथ ही घर में रुद्राक्ष रखने पर नियमित तौर पर इसकी साफ सफाई करनी चाहिए, जिससे इसकी ऊर्जा बरकरार रहे, अन्यथा रुद्राक्ष से जुड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

रुद्राक्ष माला के फायदे

रूद्राक्ष घर में रखने से क्या होता है 2

ज्योतिष शास्त्र में रुद्राक्ष की माला के कई फायदे बताए गए हैं। रुद्राक्ष की माला को गले में धारण करने के फायदे कुछ इस प्रकार हैं –

  • धार्मिक मान्यता के अनुसार रुद्राक्ष की माला को गले में पहनने से शरीर के कई रोग खत्म होते हैं। कई शोधों में भी इस बात की पुष्टि हुई है।
  • रुद्राक्ष की माला धारण करने से व्यक्ति का आध्यात्मि की तरफ झुकाव बढ़ता है। सोच सकारात्मक होती है और शरीर की ऊर्जा बढ़ती है।
  • रुद्राक्ष की माला गले में धारण करने से व्यक्ति सकारात्मक सोच एवं नई ऊर्जा के साथ अपने काम में लगता है जिससे उसे अपने करियर में भी सफलता मिलती है।
  • रुद्राक्ष की माला गले में धारण करने से व्यर्थ की बातों से दिमाग हटता है, और व्यक्ति की जिंदगी में सकारात्मकता आती है।
  • धार्मिक मान्यता के अनुसार जो व्यक्ति गले में रुद्राक्ष की माला धारण करता है शिवजी की कृपा दृष्टि उस व्यक्ति पर सदैव बनी रहती है, और उस व्यक्ति के जीवन के सभी दुख खत्म होते हैं।

Read This Also: रुद्राक्ष की माला जपने का नियम

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *