Press "Enter" to skip to content

सपने में श्राद्ध का भोज देखना

सपने में यदि श्राद्ध का भोज दिखाई दे तो इसका क्या मतलब होता है ? श्राद्ध के भोज का सपने में दिखना शुभ है या अशुभ ? आइए जानते हैं –

सोते समय सपना देखना आम बात है। हर इंसान नींद में रोज कुछ ना कुछ सपना जरूर देखता है। कुछ सपने याद रहते हैं तो कुछ भूल जाते हैं। लेकिन कभी-कभी सपने में कुछ ऐसा दिखाई दे जाता है, जिससे हम सोच में पड़ जाते हैं कि इस सपने का क्या मतलब हो सकता है। ऐसा ही एक सपना है श्राद्ध के भोज से जुड़ा हुआ।

इस समय पितृपक्ष का समय चल रहा है। इस पक्ष के दौरान पितरों एवं पूर्वजों का श्राद्ध किया जाता है। ऐसे में इस पोस्ट में हम श्राद्ध से जुड़े सपने के बारे में ही बातें करने वाले हैं। आज इस पोस्ट के जरिए हम जानेंगे कि यदि कोई व्यक्ति अपने सपने में श्राद्ध का भोज देखता है, या खुद को श्राद्ध का भोजन करते हुए देखा है, या फिर श्राद्ध से जुड़ी कोई अन्य चीज अपने सपने में देखता है, तो इस इस तरह के सपनों का मतलब क्या होता है ?

सपने में श्राद्ध का भोज

सपने में श्राद्ध का भोज 1

सपने में श्राद्ध का भोज दिखना या फिर पूर्वजों अथवा पितरों से जुड़ी कोई चीज देखना शुभ है या अशुभ ये इस बात पर निर्भर करता है कि आपके सपने में जो पूर्वज अथवा पितर आपको दिखाई दिए हैं उनकी स्थिति क्या थी, या आपने सपने में क्या क्या देखा है। या यूं कहा जा सकता है कि अलग-अलग सपनों का अलग अलग मतलब होता है।

सपने में पितरों या पूर्वजों का प्रसन्न मुद्रा में दिखना

सपने में श्राद्ध का भोज 6

यदि किसी व्यक्ति को सपने में उसके पूर्वज अथवा पितर बेहद प्रसन्न मुद्रा में दिखाई दे तो इस तरह के सपने का ये अर्थ है कि पूर्वज, व्यक्ति द्वारा किए गए सभी कार्यो से अत्यंत प्रसन्न है। इस तरह के सपने दिखाई देना अत्यंत शुभ होता है। खासतौर से जब पितृ पक्ष में इस तरह के सपने दिखाई देते हैं तो इसका यह तात्पर्य होता है कि पितरों की आत्मा आपके द्वारा किए गए पिंडदान एवं तर्पण से संतुष्ट है।

यदि किसी व्यक्ति को सपने में दिखता है कि उसके पितर उसके सिर पर हाथ फेर रहे हैं या उसके बालों में कंघी कर रहे हैं, तो इस तरह के सपने भी बेहद शुभ माने जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस तरह के सपने इस बात का संकेत हैं कि आप पर मुसीबत आने वाली थी,जिसे पितरों के आशीर्वाद ने टाल दिया है।

सपने में पूर्वजों को दुख में देखना

सपने में श्राद्ध का भोज 4

यदि किसी व्यक्ति को सपने में पूर्वज खराब हालत में, बेहद परेशान, रोते हुए अथवा बिस्तर पर बीमार अवस्था में दिखाई दें, तो इस तरह के सपने दिखाई देना शुभ नहीं माना जाता। ऐसा कहा जाता है कि जिस व्यक्ति को इस तरह के सपने दिखाई देते हैं उस पर कोई बड़ी मुसीबत आने वाली होती है। ये पितृ दोष से जुड़ा संकेत भी हो सकता है।

सपने में पूर्वजों से वार्तालाप

यदि सपने में कोई व्यक्ति देखा है कि उसके कोई पूर्वज अथवा पितर उससे बातचीत करने का प्रयास कर रहे हैं ,तो इस तरह के सपनों को लेकर ये मान्यता है कि जब किसी पितर अथवा पूर्वज की मृत्यु के समय कोई इच्छा अधूरी रह जाती है तो इस स्थिति में उसकी आत्मा पृथ्वी पर ही भटकती रहती है। और सपने के माध्यम से अपने परिजनों से संपर्क करने का प्रयास करती है। इस तरह के सपने दिखाई देने पर पूर्वजों के नाम पर दान पुण्य करना चाहिए।

सपने में पूर्वजों को भोजन कराना

सपने में श्राद्ध का भोज 3

यदि कोई व्यक्ति अपने सपने में पूर्वजों अथवा पितरों को खाना खिलाते हुए देखता है तो इस तरह के सपने बेहद शुभ होते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस तरह के सपनों का अर्थ होता है कि पूर्वज आपसे प्रसन्न है और उनका आशीर्वाद आपको मिल चुका है। और आपको कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है।

सपने में पितरों द्वारा मिठाई मिलना या खिलाना

यदि किसी व्यक्ति को सपने में दिखता है कि उसके पूर्वज अथवा पितर उसे मिठाई खिला रहे हैं या उसके हाथों में मिठाई दे रहे हैं, तो इस तरह के सपने बहुत ही शुभ माने जाते हैं। ये इस बात का इशारा देते हैं कि जल्द ही आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

बहुत से लोगों को साथ में भोजन करते हुए देखना

सपने में बहुत से लोगों को एक साथ भोजन करते हुए देखना शुभ होता है। इस तरह के सपने का तात्पर्य है कि लंबे समय से चली आ रही परेशानियां समाप्त होने वाली है और आपको आने वाले जीवन में ढेर सारी खुशियां मिलने वाली है।

सपने में बहुत से लोगों को साथ में श्राद्ध का भोजन करते हुए देखना

सपने में श्राद्ध का भोज 2

सपने में एक साथ कई लोगों को श्राद्ध का भोजन करते हुए देखना अच्छा नहीं होता है। ये इस बात का संकेत होता है कि आने वाले समय में आपके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। रोजगार में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

सपने में भोज खाना

यदि आप सपने में खुद को स्वादिष्ट भोजन खाते हुए देखते हैं , तो इस तरह के सपने आने वाले समय में होने वाले धन लाभ की तरफ इशारा करते हैं।

Read This Also: सपने में अर्थी को कंधा देना किस बात का है संकेत

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *