Press "Enter" to skip to content

सपने में श्मशान घाट देखना

सपने में श्मशान घाट देखना शुभ होता है या अशुभ, इस सपने का क्या है संकेत ? पढ़ें आगे इस पोस्ट में –

सपने देखना प्राकृतिक क्रिया है। सपने हर इंसान देखता है, लेकिन सबके सपने एक जैसे नहीं होते हैं। और न ही ऐसा होता है कि हर बार सपने इंसान को एक जैसा ही अनुभव देकर जाएं। कभी- कभी सपने अच्छा अनुभव देकर जाते हैं तो कभी ऐसे सपने आते हैं, जिन्हें देखने के बाद इंसान की रूह तक हिल जाती है जैसे सपने में किसी की मृत्यु देखना या सपने में अर्थी देखना। सपनों को लेकर कई बार लोगों का ऐसा मानना होता है कि हर सपना हकीकत से जुड़ा हुआ होता है, लेकिन ऐसा नहीं है, जरूरी नहीं है कि जो सपना आपने देखा है, वो असल ज़िंदगी में भी हो या उसका कोई मतलब भी हो।

हर सपने का कोई मतलब हो ये तो ज़रूरी नहीं है, लेकिन कुछ सपने होते हैं, जो आपको भविष्य में घटने वाली घटना के बारे में संकेत देते हैं। वहीं कुछ ऐसे सपने होते हैं, जिनको देखना शुभ माना जाता है। इसी तरह से कभी- कभी आपके सपने में श्मशान घाट आता है या फिर आप खुद को सपने में श्मशान घाट में घूमते हुए देखते हैं, तो इसका क्या मतलब होता है? आपके साथ ही बहुत से लोग हैं जो सपने में श्मशान घाट देखते हैं, लेकिन सपने में श्मशान घाट देखना शुभ है अशुभ, ये लोगों को नहीं पता होता है। इसीलिए आज इस पोस्ट में हम आपको बताने वाले हैं कि सपने में श्मशान घाट देखने का क्या मतलब होता है।

सपने में श्मशान घाट में घूमना

सपने में श्मशान घाट 1

सोते समय आपके सपने में कुछ भी आ सकता है। सपनों पर आपका कोई भी वश नहीं होता है। कई बार सपने में अच्छी तो कई बार सपने में बुरी चीजें आती हैं। इसके अलावा कुछ सपने ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखने के बाद हम बस उस सपने को भूल जाना चाहते हैं और दोबारा उसे याद भी नहीं करना चाहते हैं। ऐसे में यदि सपने में आपको श्मशान घाट दिखाई देता है तो, इससे जुड़े संकेतों को आप अवश्य जान लें ताकि आप ऐसे सपने को देखने के बाद ज्यादा चिंतित न रहें।

  • यदि आप खुद को सपने में श्मशान घाट की ओर जाते हुए देखते हैं, या फिर श्मशान घाट में खुद को घूमते हुए देखते हैं। तो ऐसा सपना देखना एक शुभ संकेत होता है। ये इस बात की ओर इशारा करता है कि आप पर जो भी मुसीबतें चल रही हैं या फिर आपको जो भी संकट घेरे हुए हैं, वो सभी जल्द ही समाप्त होने वाले हैं और आपकी जिंदगी में खुशियां आने वाली हैं।
  • इसके अलावा यदि आप सपने में श्मशान घाट में किसी चिता को अग्नि लगते हुए देखते हैं या फिर आपको कोई शव को अग्नि लगाते हुए दिखाई देता है तो ये भी एक शुभ संकेत ही है। इसका मतलब होता है कि आपके अच्छे समय की शुरुआत होने वाली है और जो भी लंबे समय से समस्या चली आ रही है, वो सब जल्द ही खत्म होने वाली है।
  • सपने में यदि आप सिर्फ श्मशान घाट देखते हैं तो ये भी काफी अच्छा होता है। सपने में श्मशान घाट देखने का मतलब होता है कि आपके जीवन की सारी मुसीबतें खत्म होने वाली हैं और आप तरक्की करने वाले हैं। साथ ही सपने में श्मशान देखने का मतलब ये भी होता है कि घर में सुख शांति लौटने वाली है।
  • कई बार सपने में आप खुद को किसी को कुछ दान करते हुए देखते हैं। ऐसा सपना देखना भी शुभ संकेत देता है। इसका मतलब होता है कि आप आने वाले समय में किसी जन कल्याण जैसे कार्य से जुड़ने वाले हैं और समाज में आपकी मान- प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है।
  • वहीं यदि आप श्मशान घाट में किसी की अंतिम संस्कार क्रिया को होते हुए देखते हैं, तो ये भी एक शुभ संकेत होता है। सपने में श्मशान घाट में अंतिम क्रिया को देखने का मतलब होता है कि जल्द ही आपको किसी बड़े कर्ज से छुटकारा मिलने वाला है।

Read This Also: सपने में रुद्राक्ष व रुद्राक्ष की माला देखना

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *