Press "Enter" to skip to content

सपने में रुद्राक्ष व रुद्राक्ष की माला देखना

भगवान शिव के दर्शन के समान ही है सपने में रुद्राक्ष देखना। जाने इस सपने के पीछे छुपा है कौन सा संकेत।

रात में सोते वक्त दिखाई देने वाले हर सपने का अलग-अलग मतलब होता है। ये सपने अपने साथ भविष्य में होने वाली शुभ या अशुभ घटनाओं का संकेत लेकर आते हैं। हालांकि कुछ सपने मनुष्य के दिमाग में दिन भर चल रही उधेड़ बुन के विजुअल रूप होते हैं। लेकिन कुछ सपने ऐसे भी होते हैं जो अपने साथ भविष्य का संकेत लेकर आते हैं।

सोते वक्त सपने देखना आम बात है। लेकिन कभी-कभी सपने में कुछ ऐसी चीजें दिखाई दे जाती है, जो अपने पीछे एक बड़ा सवाल छोड़ जाती हैं, कि आखिर इस सपने का मतलब क्या है। जैसे सपने में अर्थी देखना, सपने में भगवान के दर्शन होना, सपने मृत परिजनों का दिखाई देना इत्यादि। उपरोक्त सभी सपनों के पीछे कुछ न कुछ संकेत अवश्य छिपा होता है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक इस तरह के सपने भविष्य से जुड़े कोई बड़े संकेत लेकर आते हैं।

इसी प्रकार का एक सपना है सपने में रुद्राक्ष की माला देखना, या सपने में रुद्राक्ष के मोती देखना। इस पोस्ट में सपने में रुद्राक्ष देखना किस बात का संकेत हैं, इसकी विस्तार में व्याख्या की गई है।

सपने में रुद्राक्ष देखना होता है शुभ

सपने में रुद्राक्ष 6

जैसा कि आप सभी जानते हैं हिंदू धर्म में रुद्राक्ष का संबंध भगवान शिव से माना गया है। ऐसी मान्यता है कि रुद्राक्ष को धारण करने से ही मनुष्य को सारे कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। अब सवाल यह होता है कि भगवान शिव के प्रतीक रुद्राक्ष को सपने में देखना कैसा होता है?

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में रुद्राक्ष देखना शुभ फलकारी होता है। रुद्राक्ष जिसका सीधा संबंध भगवान शिव से है, इस सपने में देखना भगवान शिव के साक्षात दर्शन के समान ही लाभप्रद है।

सपने में रुद्राक्ष की माला देखना :

  • यदि कोई व्यक्ति सपने में रुद्राक्ष की माला देखता है तो स्वप्न शास्त्र के मुताबिक ये सपना उस व्यक्ति की सभी मनोकामनाओं के जल्द से जल्द पूर्ण होने के संकेत है।
  • यदि कोई व्यक्ति लंबे समय से बीमार है और उसे सपने में रुद्राक्ष की माला दिखाई देती है, तो यह इस बात का संकेत है कि जल्द ही उसे व्यक्ति को बीमारी से मुक्ति मिलने वाली है।
  • इस तरह का सपना आर्थिक लाभ से जुड़ा संकेत भी हो सकता है।

सपने में रुद्राक्ष की माला का टूटना

सपने में रुद्राक्ष 3

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक रुद्राक्ष की माला टूटना या माला को टूटते हुए सपने में देखना एक अशुभ संकेत होता है। यह सपना भविष्य में होने वाली किसी अनहोनी की तरफ इशारा हो सकता है, या किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। रुद्राक्ष की माला का टूटना नकारात्मकता को प्रदर्शित करता है। यही वजह है कि रुद्राक्ष की माला का टूटना सपने में देखना शुभ संकेत नहीं माना जाता। यह किसी अनिष्ट का संकेत हो सकता है। सपने में रुद्राक्ष की माला का टूटना धन हानि का भी संकेत हो सकता है।

सपने में रुद्राक्ष के फल का दिखाई देना

सपने में रुद्राक्ष 4

स्वप्न शास्त्र के अनुसार रुद्राक्ष का फल सपने में देखना, रुद्राक्ष या रुद्राक्ष की माला देखने से भी अधिक शुभ होता है। यह सपना पारिवारिक संबंधों की प्रगाढ़ता का संकेत होता है। इसके साथ ही ये सपना वैवाहिक संबंधों में आने वाली मधुरता का भी संकेत देता है।

सपने में एकमुखी रुद्राक्ष का दिखाई देना :

सपने में एकमुखी रुद्राक्ष का दिखाई देना एक दुर्लभ संयोग है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह सपना बहुत ही शुभ माना गया है। यह सपना इस बात का संकेत है कि आने वाले भविष्य में आपको जीवन की सभी कठिनाइयों से मुक्ति मिलेगी और आपका भविष्य बेहद उज्जवल होगा। सपने में एक मुखी रुद्राक्ष का दिखाना आपका सौभाग्य को भी दर्शाता है।

सपने में एक रुद्राक्ष दिखना

सपने में रुद्राक्ष 5

सपना शास्त्र के अनुसार यदि कोई व्यक्ति सपने में रुद्राक्ष का एक मोती देखता है, तो यह सपना उस व्यक्ति का आध्यात्मिकता की तरफ झुकाव को प्रदर्शित करता है। यह सपना भगवान शिव से उस व्यक्ति के संबंध का भी संकेत है।

सपने में खुद को रुद्राक्ष की माला पहने हुए देखना

सपने में रुद्राक्ष की माला पहने हुए देखना अच्छे स्वास्थ्य एवं आत्म अनुशासन का संकेत है। इसके साथ ही यह सपना आध्यात्मिक चीजों के प्रति आपका झुकाव को भी प्रदर्शित करता है।

सपने में रुद्राक्ष

सपने में रुद्राक्ष का उपहार मिलना

यदि किसी व्यक्ति को सपने में उपहार के रूप में रुद्राक्ष की प्राप्ति होती है तो यह सपना इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में आपको गुरु या आध्यात्मिक मार्गदर्शक से आध्यात्मिक मार्गदर्शन मिलेगा। इसके साथ ही ये सपना आप पर आपके आध्यात्मिक मार्गदर्शक या गुरु के आशीर्वाद एवं समर्थन का भी प्रतीक है।

सपने में रुद्राक्ष को तोड़ना

सपने में रुद्राक्ष तोड़ना यह दर्शाता है कि आपको आध्यात्मिक की दुनिया में कदम रखने के लिए आत्मनिरीक्षण व आत्म सुधार करने की आवश्यकता है।

सपने में रुद्राक्ष का खोना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में रुद्राक्ष को खोते हुए देखना इस बात का संकेत है कि आपके आध्यात्मिक मार्ग में कई बाधाएं एवं चुनौतियां आने वाली है।

सपने में रुद्राक्ष की बहुत सारी माला देखना

सपने में रुद्राक्ष 2

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में रुद्राक्ष की एक से अधिक माला देखना एक शुभ संकेत है। इस सपना का अर्थ आध्यात्मिक आकांक्षाओं और आत्मज्ञान की दिशा में उन्नति का प्रतीक है।

Read This Also: सपने में जलती हुई अर्थी देखना

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *