Press "Enter" to skip to content

राशि के अनुसार रुद्राक्ष

राशि के अनुसार कौन सा रुद्राक्ष है आपके लिए सर्वोत्तम, पढ़ें आगे इस पोस्ट में –

हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रुद्राक्ष की उत्पत्ति भोलेनाथ के अश्रुओं से हुई है। भोलेनाथ के अश्रु होने की वजह से ही इसको बहुत ही शुभ और पावित्र माना जाता है। इसीलिए साधु महात्मा रुद्राक्ष को गले में या हाथ में धारण करते हैं ताकि भोलेनाथ की कृपा उन पर बनी रहे। साधु महात्मा के साथ ही रूद्राक्ष को आजकल आम मनुष्य भी धारण करते हैं और रुद्राक्ष को धारण करने के फायदे भी उन्हें नज़र आते हैं। लेकिन कई बार लोग जाने अनजाने में रुद्राक्ष के बारे में ज्यादा न जानते हुए, कोई भी मुखी रुद्राक्ष को धारण कर लेते हैं और फिर उन्हें रुद्राक्ष धारण करने का कोई भी फायदा नज़र नहीं आता है।

रुद्राक्ष पहनने से सही फायदा प्राप्त हो सके, इसीलिए हर मनुष्य को किसी जानकार विशेषज्ञ या फिर किसी अच्छे ज्योतिषाचार्य से पूछकर रुद्राक्ष को धारण करना चाहिए। रुद्राक्ष को धारण करते समय बहुत सावधानियां बरतनी पड़ती हैं। क्योंकि रुद्राक्ष बहुत ही पवित्र होता है। रुद्राक्ष का सीधा संबंध नव ग्रहों से है, इसीलिए इसको बहुत ही संभाल कर रखना पड़ता है और आप जब भी रुद्राक्ष धारण करें, तो हमेशा रुद्राक्ष को धारण करने से पहले रुद्राक्ष को सिद्ध अवश्य करवा लें। सिद्ध करने के बाद जब आप रुद्राक्ष को धारण करते हैं, तो आपको इसके फायदे कुछ ज्यादा ही देखने को मिलते हैं। सिद्ध करने से पहले सवाल आता है कि कौन रुद्राक्ष सबसे अच्छा है और कौन सा रुद्राक्ष सबसे ज्यादा फायदेमंद है। तो ये दोनों चीजें कहीं न कहीं आपकी राशि पर निर्भर करती हैं। अगर आप अपनी राशि के हिसाब से रुद्राक्ष चुनते हैं, तो आपको इसके फायदे ही फायदे नज़र आएंगे। तो इस पोस्ट में आगे आप जानेंगे कि राशि के अनुसार रुद्राक्ष का कौन सा प्रकार आपके लिए बेहतर है?

Table of Contents

मेष राशि वालों को कौन सा रुद्राक्ष पहनना चाहिए-

राशि के अनुसार रुद्राक्ष 12

मेष राशि के लोगों को एक मुखी रुद्राक्ष धारण करने की सलाह दी जाती है। इसी के साथ ही मेष राशि के लोगों के ग्रह को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए, उनके राशि अनुसार रुद्राक्ष के अलावा, रुद्राक्ष को संयोजित करके भी धारण करना चाहिए। इसमें मेष राशि के लोग दो मुखी+ तीन मुखी+ पंच मुखी रुद्राक्ष के योग से एक माला गले में धारण कर सकते हैं। इससे बहुत ही अच्छे और सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं।

वृष राशि वालों को कौन सा रुद्राक्ष पहनना चाहिए-

राशि के अनुसार रुद्राक्ष 11

वृष राशि के लोगों का ग्रह स्वामी शुक्र है। इसीलिए वृष राशि के लोगों को छह मुखी रुद्राक्ष पहनना चाहिए। छह मुखी रुद्राक्ष वृष राशि वालों के लिए अत्यंत फलदायक साबित होता है। इसे धारण करने से सारे बने हुए काम बनते हैं।

मिथुन राशि वालों को कौन सा रुद्राक्ष पहनना चाहिए-

राशि के अनुसार रुद्राक्ष 9

मिथुन राशि का ग्रह स्वामी बुध को माना जाता है। बुध ग्रह को प्रसन्न करने के लिए मिथुन राशि के लोगों को चार मुखी रुद्राक्ष को धारण करना चाहिए। इसे धारण करने से हर क्षेत्र में लाभ प्राप्त होने की संभावना बढ़ जाती है तथा इन्हें फिर सफलता ही सफलता प्राप्त होती है।

कर्क राशि के लोगों को कौन सा रुद्राक्ष पहनना चाहिए-

राशि के अनुसार रुद्राक्ष 10

मिथुन के बाद अब बात करते हैं कर्क राशि की। कर्क राशि का ग्रह स्वामी चंद्रमा होता है। ग्रह स्वामी चंद्रमा के होने की वजह से ही कर्क राशि के लोगों को दो मुखी रुद्राक्ष या गौरी शंकर रुद्राक्ष को धारण करना चाहिए। इन रुद्राक्षों को धारण करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

सिंह राशि के लोगों को कौन सा रुद्राक्ष धारण करना चाहिए-

राशि के अनुसार रुद्राक्ष 8

बात करें अगर सिंह राशि की तो सिंह राशि का ग्रह स्वामी सूर्य को मना जाता है। स्वामी ग्रह सूर्य होने की वजह से सिंह राशि के लोगों को बारह मुखी रुद्राक्ष, तीन मुखी या पंच मुखी रुद्राक्ष धारण करने की सलाह दी जाती है। ये रुद्राक्ष धारण करने से कोई भी काम बिगड़ता नहीं है।

कन्या राशि के लोगों को कौन सा रुद्राक्ष धारण करना चाहिए-

राशि के अनुसार रुद्राक्ष 7

कन्या राशि के लोगों को चार, पांच या तेरह मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि कन्या राशि का ग्रह स्वामी बुध होता है। अगर कन्या राशि के लोग इन रुद्राक्षों को धारण करते हैं तो उन्हें बहुत जल्दी लाभ प्राप्त होता है।

तुला राशि के लोगों को कौन सा रुद्राक्ष पहनना चाहिए-

राशि के अनुसार रुद्राक्ष 6

तुला राशि का ग्रह स्वामी शुक्र होता है। शुक्र ग्रह के स्वामी होने की वजह से तुला राशि के लोगों को छह मुखी रुद्राक्ष को धारण करना चाहिए। क्योंकि इससे व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा रहता है और जब स्वास्थ्य अच्छा रहता है तो तरक्की की राह भी आसान हो जाती है।

वृश्चिक राशि के लोगों को कौन सा रुद्राक्ष पहनना चाहिए-

राशि के अनुसार रुद्राक्ष 5

अब बात करते हैं वृश्चिक राशि की। वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल ग्रह होता है। अगर मंगल ग्रह स्वामी होता है तो ऐसे में व्यक्तियों को तीन मुखी रुद्राक्ष धारण करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि तीन मुखी रुद्राक्ष व्यक्ति को मनचाही सफलता दिलाने में मदद करता है।

धनु राशि के लोगों को कौन सा रुद्राक्ष पहनना चाहिए-

राशि के अनुसार रुद्राक्ष 4

धनु राशि के लोगों को एक मुखी, पंच मुखी या तीन मुखी रुद्राक्ष पहनने की सलाह दी जाती है। ये सभी रुद्राक्ष धनु राशि के लोगों के लिए शुभ माने गए हैं। इनका स्वामी ग्रह गुरु है। अगर ये पंच मुखी रुद्राक्ष धारण करते हैं तो इनका समाज में सम्मान बढ़ता है। सम्मान बढ़ने के साथ ही इन्हें हर काम में सफलता भी हासिल होती है।

मकर राशि के लोगों को कौन सा रुद्राक्ष पहनना चाहिए-

राशि के अनुसार रुद्राक्ष 3

बात करें मकर राशि की तो इनका स्वामी ग्रह शनि होता है। इस राशि के व्यक्तियों को सात मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। इससे इनके व्यक्तित्व का विकास होता है। इस रुद्राक्ष को धारण करने से भगवान शिव की कृपा हमेशा इन पर बनी रहती है।

कुंभ राशि के लोगों को कौन सा रुद्राक्ष पहनना चाहिए-

राशि के अनुसार रुद्राक्ष 2

कुंभ राशि के लोगों के साथ एक समस्या हमेशा रहती है कि उन्हें बार बार प्रयास करने के बाद भी जल्दी सफ़लता हासिल नहीं होती है। इसके लिए इनको सात मुखी रुद्राक्ष पहनना चाहिए। सात मुखी रुद्राक्ष को पहनने से कुंभ राशि के लोगों को जल्दी सफलता हासिल होती है। इनका स्वामी ग्रह शनि होता है और शनि के लिए सात मुखी रुद्राक्ष सबसे अच्छा रुद्राक्ष माना जाता है।

मीन राशि के लोगों को कौन सा रुद्राक्ष धारण करना चाहिए-

राशि के अनुसार रुद्राक्ष 1

मीन राशि के लोगों को पंच मुखी रुद्राक्ष को धारण करना चाहिए। क्योंकि इनका ग्रह स्वामी गुरु होता है। पंच मुखी रुद्राक्ष धारण करने से इनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं और फिर सफलता पाने से इन्हें कोई नहीं रोक सकता है।

Read This Also: असली रुद्राक्ष कहां मिलेगा ?

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *