Press "Enter" to skip to content

श्राद्ध में क्या दान करना चाहिए ?

श्राद्ध दान में कौन सी चीजों का दान महत्वपूर्ण होता है। किन चीजों के दान करने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं, और सुख एवं समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं ?

आइए जानते हैं श्राद्ध में दान से जुड़ी महत्पूर्ण बातें-

पितृपक्ष में पूर्वजों एवं पितरों के श्राद्ध एवं तर्पण के साथ पिंडदान करने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं । उनकी आत्मा तृप्त होती है। और तृप्त आत्मा से वो अपने बच्चो के सुख एवं समृद्धि भरे जीवन का आशीर्वाद देते हैं। पितृपक्ष सिर्फ अपने पूर्वजों एवं पितरों के श्राद्ध करने का पक्ष नहीं होता है, बल्कि यह अपने पूर्वजों एवं पितरों के प्रति अपनी श्रद्धा एवं आस्था दिखाने का भी एक जरिया है। पितृपक्ष काल में दान का विशेष महत्व है।

पितृपक्ष के दौरान श्राद्ध दान में कौन सी वस्तुएं दान की जाती है। और किस वस्तु के दान करने से कौन से लाभ प्राप्त होते हैं, आगे पोस्ट में पढ़ें –

श्राद्ध दान में करे किन वस्तुओं का दान –

श्राद्ध दान 3

प्राचीन काल से ही श्राद्ध दान में कई तरह की चीजों के दान करने की प्रथाएं चली आई है। अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार भूमि का दान, गाय का दान, सोने अथवा चांदी का दान श्राद्ध में किया जाता रहा है। इसके साथ ही अन्न दान का भी बेहद खास महत्व है।

आईए जानते हैं श्राद्ध दान में किन चीजों के दान करने से क्या लाभ प्राप्त होते हैं ?

अन्न दान के लाभ –

श्राद्ध दान

धार्मिक मान्यता के अनुसार श्राद्ध में अलग-अलग अन्न का दान करना शुभ माना जाता है।

  • काला तिल : हिंदू धर्म में काले तिल को ग्रहों एवं नक्षत्र से जोड़ा गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार यदि श्राद्ध में कोई व्यक्ति काले तिल को दान में देता है तो उसे ग्रहों एवं नक्षत्रों से उत्पन्न बाधाओं से मुक्ति मिलती है।
  • दाल, चावल व आटा: श्राद्ध में दाल चावल अथवा आटे का दान करना भी अत्यंत शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इन वस्तुओं के दान से वंश में वृद्धि होती है। इसके साथ ही वंश वृद्धि में आ रही सभी समस्याएं समाप्त होती हैं।
  • नमक : श्राद्ध दान में नमक का दान करना भूत-प्रेत संबंधित सभी बाधाओं में मुक्ति दिलाता है।
  • गुड़ : धार्मिक मान्यता के अनुसार श्राद्ध में गुड़ का दान करने से पितरों को संतुष्टि मिलती है। इससे गृह क्लेश से शांति मिलती है, और घर में मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बरसती रहती है।
  • घी : धार्मिक मान्यता के अनुसार श्राद्ध में गाय के घी का दान बेहद शुभ, पवित्र एवं मंगलकारी माना गया है।

भौतिक वस्तुओं का दान –

श्राद्ध दान 1

श्राद्ध दान में भोज्य पदार्थों के साथ साथ भौतिक वस्तुओं का दान भी धार्मिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण है।

  • भूमि का दान : श्राद्ध दान में भूमि दान करने से संतान लाभ की प्राप्ति होती है। यदि आप भूमि दान करने में सक्षम नहीं है, तो धार्मिक मान्यता के अनुसार भूमि के जगह पर मिट्टी से बना ढेला एक थाली में रखकर किसी ब्राह्मण को दान देने से समान लाभ की प्राप्ति होती है।
  • सोने चांदी का दान – अपनी आर्थिक क्षमता के अनुसार श्राद्ध में आप सोने एवं चांदी का भी दान कर सकते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार सोने के दान से गृह क्लेश में शांति मिलती है, वहीं चांदी का दान करने से सुख एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है।
  • कपड़ों का दान : श्रद्धा दान में कपड़े का दान देना भी शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार नए वस्त्र को जोड़े में ब्राह्मणों को दान करना चाहिए। इससे पूर्वजों की आत्मा को तृप्ति मिलती है।
  • छाते का दान : श्राद्ध में छाते का दान अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है धार्मिक मान्यता के अनुसार श्राद्ध में छाते का दान करने से पितरों की वर्षा, ग्रीष्म एवं शीत ऋतु रक्षा होती है। जिससे पितरों की आत्मा को संतुष्टि मिलती है और ऐसी भी मान्यता है कि छाते के दान से पितरों की छत्रछाया सदैव अपने बच्चों पर बनी रहती है।

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *