Press "Enter" to skip to content

Vijay Yadav Death News 90 वर्ष की उम्र में पूर्व सांसद का निधन, लंबे समय से थे बीमार

Vijay Yadav Death News

आज यानी शनिवार सुबह नालंदा से पूर्व सांसद विजय यादव(Vijay Yadav Death News) का निधन हो गया है। राजनैतिक गलियारों में इस खबर से शोक की लहर गूंज उठी है। वहीं पूर्व सांसद विजय यादव के निधन की सूचना मिलने पर तमाम राजनेता शोक व्यक्त करने उनके आवास पर पहुंचे।वहीं 90साल की उम्र में सांसद विजय यादव ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

यह भी पढ़े: Dr. Dinesh Johari उत्तर प्रदेश के पूर्व स्वस्थ मंत्री का हुआ निधन,80 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

इस कारण हुआ देहांत

आपको बता दें की काफी लंबे समय से बीमार चलने के कारण सांसद विजय यादव का निधन( Vijay Yadav Death News) आज शनिवार को हुआ है। उनके करियर की बात की जाए तो आपको बता दें कि भारतीय काम्युनिस्ट पार्टी में रहते नालंदा जिला से तीन बार सांसद और बिहारशरीफ से दो बार विधायक रह चुके थें। 1980 में वह पहली बार नालंदा लोकसभा से निर्वाचित हुए 1984 में दूसरा मौका मिलने पर लोकसभा चुनाव में बाजी मारकर उन्होंने नालंदा का प्रतिनिधित्व किया वहीं साल 1991 में लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी के साथ मिलकर जीत हासिल करी। हालांकि पेशे से विजय यादव वकील थे।

एक ही पुत्र था

वहीं उनके परिजनों की बात की जाए तो बता दें कि परिवार में उनके विजय यादव(Vijay Yadav Death News) के एक मात्र का पुत्र का पूर्व में ही निधन हो चुका है। वहीं परिवार में उनके दो पोते भी है। वहीं इस खबर से नालंदा में शोक की लहर गूंज रही है। अब तक नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार, जेडीयू के जिलाध्यक्ष मो. अरशद, नालंदा जिला के आरजेडी के प्रधान महासचिव सुनील यादव सहित कई राजनीतिक दिग्गजों ने शोक जताया बता दें की उनके निधन के बाद लोगों ने कहा कि बचपन से ही मेधावी और कॉमनिस्ट विचारधारा से जुड़े रहे थे. 1967 से 1977 तक बिहार शरीफ से बिहार विधानसभा के सदस्य रहे. उसके बाद 1980 के बाद 1984 में लगातार दो बार नालंदा लोकसभा के सदस्य रहे और फिर 1991 में हुए लोकसभा के चुनाव में फिर एक बार जीत दर्ज कराकर संसद में पहुंचे.

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *