Press "Enter" to skip to content

Dr. Dinesh Johari उत्तर प्रदेश के पूर्व स्वस्थ मंत्री का हुआ निधन,80 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Dr. Dinesh Johari

उत्तर प्रदेश के पूर्व स्वास्थ मंत्री डॉ दिनेश जौहरी(.Dr. Dinesh Johari) का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि डॉ दिनेश काफी लंबे समय से बिमार थे। आज सुबह 8 बजे उन्होने इस दुनिया को आखिरी सांस लेते हुए अलविदा कह दिया है। चिकित्सक क्षेत्र में इस खबर से सन्नाटा पसर गया है। इस क्षत्र में शोक की लहर गूंजती हुई दिखाई दे रही है। वहीं डॉ दिनेश जौहरी के निधन की जानकारी के बाद से ही उनके आवास पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिला है। बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए हैं और परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़े: China Storm भयानक तूफान ने ली 10 लोगों की जान, कई घर तबाह, जानें पूरा मामला

इस बिमारी के चलते हुआ निधन

आपको बता दें कि बीते कई दिनों से लीवर संबंधित दिक्कतों से डॉ दिनेश जौहरी( Dr. Dinesh Johari)ग्रसित थे। वहीं आज 80 साल की उम्र में उन्होने आखिरी सांस ली। मिली जानकारी के अनुसार इस बिमारी के ग्रसण के कारण उन्हें पिछले साल नवंबर में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल भी ले जाया गया था। लेकिन आज जिंदगी और मौत के बीच की जंग से लड़ रहे डॉ दिनेश हार चुके और दुनिया को अलविदा कह दिया।

कब होगा अंतिम संस्कार Dr. Dinesh Johari

वहीं मिली जानकारी के अनुसार कल यानी शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किए जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं ना सिर्फ लोगों का बल्कि बीजेपी के कई मंत्रियों का भी उनके आवास पर पहुंचना शुरु कर दिया है। बड़ी संख्या में उनके आवास पर लोगो को देखा जा सकता है। वहीं दिनेश जौहरी के करियर की बात की जाए तो बता दें उन्होने अपने करियर में बरेली शहर विधानसभा सीट से लगातार तीन बार विधायकी हासिल की है। यानी तीन बार बरेली शहर से विधायक रहे है। पहली बार साल 1985 में उन्होने भाजपा का दामन थाम टिकट पाते हुए विधायकि हासिल की थी। वहीं बात करें स्वास्थय मंत्रालय की तो बता दें कि साल 1991 में उन्होने स्वास्थय मंत्रालय हासिल किया है। डॉ जोहरी के बेटे राहुल जौहरी बीसीसीआई और डिस्कवरी चैनल में अहम संभाल चुके है।

More from NewsMore posts in News »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *