Press "Enter" to skip to content

Libiya Floods नहीं मानी सरकार की चेतावनी, बाढ़ के कारण 5,300 लोगों की हुई मौत, जानें कैसी है स्तिथि

Libiya Floods

बीते 24 घंटे लीबिया(Libiya Floods) शहर के डर्ना के लिए बेहद डरावना होने वाला है। दरअसल बीते 24 घंटो में अब तक 15,00 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 5,300 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है। साथ ही 10 हजार से अधिक लोग लापता है। लेकिन आखिर ऐसा क्या हुआ जो लीबिया के लिए बीते 24 घंटे किसी भयानक रात से कम नहीं। आइए जानते है।

क्या है पूरा मामला

यह भयानक मंजर (Libiya Floods)का कारण बताया जा रहा की बांधों के टूट जाने से कई लोगों की मौत हो गई है। कई गांव कई शहरों में पानी आ जाने से लोग इसकी( Libiya Floods) चपेट में आ गए है। जिसके कारण कहा जा रहा है की अब तक 5,000 अधिक लोग मारे गए है। इस से पहले तक इस बात की आशंका जताई जा रही थी की इस हादसे में अब तक 23,00 लोगों की मौत हुई है। लेकिन किसी ने ना सोचा था यह हादसा उतना ही दर्दनाक और भयावह साबित हुआ। बता दें घटनास्थल पर हुए नुकसान को देखते हुए अब तक 5,300 लोगों के मारे जाने की जानकारी सामने आई है।

यह पढ़े:Morocco Earthquake के कारण स्तिथि काफी भयावह, अब तक 3,000 लोगों की हुई मौत

तूफान ने कर दिया सब कुछ तबाह

इस तूफान( Libiya Floods)के कारण कई इलाके कई शहर तबाह होते हुए नजर आ रहे है। जानकारी के लिए बता दें की कई जगहों पर घरों के टूटने की तो कई जगहों पर समुद्र का पानी इस कदर बाढ़ बनकर सामने आया की लोगों की जिंदगियां ही ले डूबा बांध,ब्रिज टूटने के बाद स्तिथि काफी भयावह नजर आ रही है। शायद ही इस से पहले किसी ने इतनी भयावह स्तिथि का अनुभव किया होगा।

89 हजार लोगों में डर का माहोल

इस जगह पर रहने वालों की आबादी ज्यादा नहीं है लेकिन 89 हजार लोग जो इस जगह पर निवास करते है सभी काफी दुखी है। कई जगहों पर ब्रिज और बांध टूट जाने के कारण सामोहिक कब्रिस्तान बनाए जा रहे है।

कैसे हुआ हादसा

बीते रविवार को स्थानीय लोगों ने धमाके की आवाज सुनी जिसके बाद से ही पूरा शहर पानी में तब्दील होगया किसी ने इस बात का शायद ही अंदाजा लगाया हो कहा जा रहा है की लीबिया की हालत मोरोक्को में आए तबाही से भी काफी ज्यादा अनियंत्रित होने के साथ साथ डरवाने है। दूर दूर तक चारो ओर बस कीचड़ और कचरा ही दिखाई दे रहा है। शहर में बह रही नदी भी लापता सी नजर आ रही है।

सरकार ने दी थी जानकारी

मौजूदा सरकार की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है। बता दें की मौजूदा सरकार का ऐसा कहना है की बाढ़ आने के 72 घंटे पहले ही लोगों को सूचित कर सुरक्षित जगह पर जाने के सख्त आदेश दे दिए गए थे। लेकिन किसी भी व्यक्ति ने सरकार की इस बात को जरूरी नहीं समझा

नाव का लिया जा रहा है सहारा

आपको बता दें की इस बाढ़ से शवों को बाहर निकलने के लिए सरकार रबर बोर्ट्स का सहारा ले रही है। ऐसे में लीबिया के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कई लोगों के अभी भी कीचड़ और मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। कई लोगों के इमारतों में दबे होने की जानकारी सामने आई है।हालांकि अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन द्वारा सभी शवों को बाहर निकाला जा रहा है। बताया जा रहा है की मृतकों के परिजनों का काफी बुरा हाल है।

More from NewsMore posts in News »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *