Press "Enter" to skip to content

Morocco Earthquake: भूकंप में मृतकों की संख्या 2,000 के पार,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Morocco Earthquake

हाल ही में मोरोक्को(Morocco Earthquake) में आए भीषण भूकंप ने तबाही मचा दी है। अब तक इस भूकंप में 2,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 2000 लोग इस हादसे का शिकार होते हुए घायल हो चुके है। इस बात की पुष्टि आधिकारिक तौर पर मोरक्को के आंतरिक मंत्रालय ने की है। मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए कहा की भीषण भूकंप में 2,000 से अधिक लोग मारे गए हैं और कम से कम 2,000 अन्य घायल हुए हैं। बताया जा रहा है की हादसे में घायल हुए लोगों की हालत काफी गंभीर है।

हादसे में कितने घायल कितनो की हुई मौत

इस हादसे के बाद से ही लोगों में दर का सबब बना हुआ है। ऐसे में रेस्क्यू टीम द्वारा लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। आपको बता दें की इस हादसे में अब तक मरने वालों को संख्यां कुल 2,012 बताई जा रही है। 2,012 लोगों ने इस हादसे में अपनी जान गवाई वहीं मंत्रालय द्वारा जारी बयान में 2,059 लोगों के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है। इनमे से गंभीर रूप से घायल लोगों की संख्या 1,404 की बताई जा रही है।

यह भी पढ़े: Morocco Earthquake भूकंप में हुए हादसे में पीएम मोदी ने जताया दुख, 820 लोगों की हुई मौत

कितनी थी भूकंप की तीव्रता

इस दर्दनाक और भयावह(Morocco Earthquake)भूकंप की तीव्रता की बात की जाए तो बता दें की 6.8 की तीव्रता से लोगों ने इस भूकंप के झटके महसूस किए है।यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के मुताबिक, भूकंप स्थानीय समयानुसार शुक्रवार (शाम 6 बजे ईटी) आया और इसकी गहराई 18.5 किलोमीटर (11.4 मील) रही. भूकंप का केंद्र मराकेश से 71 किमी (44 मील) दक्षिण-पश्चिम में उच्च एटलस पर्वत में था।

जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन (Morocco Earthquake)

घटना की सूचना मिलने के बाद से ही मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है अभी भी इस हादसे में कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में इस बात की भी उम्मीद की जा रही है की मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। इसमें यह भी कहा गया कि सशस्त्र बल प्रभावित क्षेत्रों को स्वच्छ पेयजल, खाद्य आपूर्ति, तंबू और कंबल उपलब्ध कराने के लिए बचाव दल तैनात करेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे मदद

आपको बता दें की बीते दिन पीएम ने मोरोक्को में हुए हादसे को लेकर दुख व्यक्त किया था। उन्होंने अपने एक्स ट्विटर प्लेटफार्म पर लिखते हुए इस संबंध में पोस्ट किया और कहा की “मोरक्को में भूकंप के कारण हुई जानमाल की हानि से अत्यंत दुख हुआ. इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है. भारत इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है.”

More from NewsMore posts in News »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *