Press "Enter" to skip to content

lucknow News छत गिरने से 5 लोगों की हुई मौत,CM योगी ने भी जताया शोक

lucknow News

उत्तर प्रदेश के लखनऊ( lucknow News)से इस समय बड़े हादसे की जानकारी सामने आ रही है। इस हादसे की चपेट में आकर 5 लोगों की मौत हो गई। हालांकि हादसे से हर कोई हैरान है,की अचानक कैसे इतना दर्दनाक हादसा हुआ।

लखनऊ में बड़ा हादसा

आपको बता दें लखनऊ( lucknow News) में आलमबाग स्थित रेलवे कॉलोनी में मकान गिर जाने से बड़ा हादसा हुआ है। बताया जा रहा है की काफी पुराने मकान की छत अचानक गिरी जिसके कारण मकान में रह रहे 5 सदस्यों की मौत हो गई। बताया जा रहा है की हादसे में 3 बच्चे भी शामिल थे। वहीं मारने वालों की पहचान सतीश चंद्र , उम्र – 40 वर्ष, सरोजनी देवी, उम्र- 35 वर्ष, हर्षित, उम्र-13 वर्ष, हर्षिता, उम्र- 10 वर्ष, अंश, उम्र – 5 वर्ष के रूप में की गई है। वहीं छत के गिर जाने से आसपास के लोग भी डर कर बाहर आकर खड़े हो गए।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हालांकि इस हादसे में 5 लोगों की मौत के साथ लोगों के घायल होने के जानकारी भी सामने आई है। घटना की सूचना मिलने पर राहत बचाव कार्य की टीम और दमकल विभाग समेत पुलिस अधिकारियों की भी टीम मौके पर पहुंचीं है। वहीं इस बड़े बड़े और दर्दनाक हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक जताते हुए उचित सहायता देने की बात कही है।

योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

आपको बता दें की इस हादसे की जानकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिलते ही उन्होंने परिवार के 5 लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया है।साथ ही उनकी ओर से अधिकारियों को इस हादसे में घायल लोगों को उचित और शीघ्र इलाज करवाने के भी निर्देश जारी किए है।

अचानक हुआ हादसा (lucknow News)

बताया जा रहा है की मकान काफी पुराना होने के चलते ही छत गिर जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं बताया जा रहा है की इस मकान में सतीश अपने परिवार के साथ रहा करता था। हालंकि काफी पुराना होने के कारण छत अचानक से गिरने के कारण ऐसा बड़ा हादसा हुआ वहीं इस हादसे की जानकारी मिलते ही लोगों के बीच डर पैदा हो गया जिसके कारण जान ने के लिए आस-पास के लोग इक्कठा हो गए

More from NewsMore posts in News »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *