Press "Enter" to skip to content

kaushal kishor News in hindi: युवक की हुई गोली मारकर हुई हत्या,मृतक से मंत्री का क्या है संबंध?

Table of Contents

kaushal kishor News in hindi

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर(kaushal kishor News in hindi ) के घर पर एक युवक की गोली मारकर हत्या हुई। इस हत्या के बाद से माहोल काफी गरमाया हुआ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है की मृतक का नाम विनय श्रीवास्तव था। विनय मंत्री कौशल किशोर के बेटे का ही दोस्त था।

पुलिस ने जब्त करी पिस्टल
अब तक इस मामले में पुलिस ने घटनास्थल से कौशल किशोर के घर से एक पिस्टल को भी बरामद किया है। वहीं इस मामले में मृतक के परिजनों ने हत्या की साजिश से पुलिस को FIR दर्ज करा दी है। परिजनों के द्वारा की गई शिकायत के बाद से ही पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़े- Aparna Nair Death News In Hindi: 31 साल की उम्र में फेमस एक्ट्रेस अपर्णा नायर का निधन, यह थी मौत की वजह

घटना के समय बेटा नहीं था घर पर मोजूद

इस घटना पर केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए कहा की जब यह घटना हुई तब उनका बेटा और विनय श्रीवास्तव का दोस्त आशु घटना के समय घर पर मौजूद नहीं था। घटना के बाद मंत्री जी से पूछताछ में सवाल के दौरान कहा की यह जांच का विषय है। जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई होगी। जब मुझे इस घटना का पता चला तो मैंने ही पुलिस कमिश्‍नर को फोन कर सूचना दी। मेरा बेटा गुरुवार शाम को ही फ्लाइट से दिल्‍ली चला गया था। उसकी मां जया देवी बीमार हैं। विकास उनको देखने गया। विनय श्रीवास्‍तव हमारे बेटे जैसा था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

इस मामले में मृतक विनय श्रीवास्तव के परिजनों ने मंत्री कौशल किशोर के खिलाफ हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। विनय के भाई के अनुसार देर रात कुछ लोगों के साथ उसका विवाद हुआ था। घटना की जानकारी देते हुए विनय के भाई ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा की कौशल किशोर के आवास के पीछे के दरवाजे से रास्ता खुलवाया गाया जिसके बाद ही उसके भाई को गोली मरवा दी गई। मृतक के भाई के इसी बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब तक पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करना शुरू कर दिया है।

पहले भी था सुर्खियों में नाम

आपको बता दें की इस से पहले भी 2021 में कौशल किशोर के बेटे आयुष किशोर की पत्नी अंकिता ने अपने हाथों की नस काट कर खुदकुशी करने का प्रयास किया था। इसका वीडियो उनके बेटे की पत्नी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया था। जिसके कारण वह सुर्खियों में नजर आए थे। एक बार फिर उनके घर हुई हत्या के कारण कौशल किशोर एक बार फिर सुर्खियों में नजर आ रहे है।

फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद पुलिस करेगी बात

हालांकि विनय श्रीवास्तव की हत्या के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने कहा की फोरेंसिक रिपोर्ट के तथ्यों की रिपोर्ट पर ही बात की जायेगी।

बेटों के कारण सुर्खियों में शुमार

आपको बता दें की केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर का नाम इस से पहले भी कई बार अपने बेटों के कारण सुर्खियों में शुमार था। इस से पहले अपने बेटे आकाश के नशे की लत के कारण उनका नाम सुर्खियों में दिखाई दिया था। हालांकि उसके बाद कौशल किशोर ने नशा मुक्ति आंदोलन की शुरुआत कर एक मुहिम भी चलाई थी। एक बार फिर उनके बेटे की पिस्टल से हुई हत्या के कारण उनका नाम सुर्खियों में छाया हुआ है। कहा जा रहा है की उनके बेटे के पिस्टल के हाथों गोली मारकर हत्या कर दी गई है। लेकिन इस मामले में अब तक पुलिस ने आधिकारिक तौर पर कुछ साफ नहीं किया है।

More from NewsMore posts in News »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *