Press "Enter" to skip to content

Baluchistan Blast News 52 लोगों की इस विस्फोट ने ली जान, इतने लोग घायल, जानें पूरा मामला

Baluchistan Blast News

एक धमाके( Baluchistan Blast News) ने 52 लोगों की जान ले ली। जी हां हम बात कर रहे है पाकिस्तान में स्तिथ बलूचिस्तान की जहां एक धमाके में 52 लोगों की मौत हो गई। वहीं 130 से अधिक की संख्या में लोग घायल हुए है। लेकिन ऐसा क्या हुआ की जहां एक साथ इतने लोगों की जान चली गई।

52 लोगों की हुई मौत(Baluchistan Blast News)

दरअसल पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन मनाने के लिए लोग एक रैली में जा रहे थे। इसी दौरान इस भयानक और दर्दनाक हादसे की जानकारी सामने आई है। यह हादसा बलूचिस्तान के मस्तुंग में अल फलाह रोड पर स्थित मदीना मस्जिद के पास हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार मस्जिद के पास जोर दार धमाका हुआ। इस एक धमाके ने 52 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। साथ ही 130 से अधिक लोग धमाके में घायल बताए जा रहे है। इन घायलों में कई लोग ऐसे है को काफी गंभीर स्तिथि में है।

यह भी पढ़े: MS Swaminathan महान वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन का हुआ निधन, 98 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

गंभीर रूप से हुए घायल

हालांकि हादसे(Baluchistan Blast News) के बाद से ही सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। लेकिन अभी घायलों में कुछ व्यक्ति ऐसे भी है जिनकी स्तिथि काफी गंभीर हो गई है। वहीं इस हादसे में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) नवाज गशकोरी भी शामिल हैं। रैली के दौरान उनकी ड्यूटी इस जगह पर थी।

खुद को उड़ा लिया

यह जानकर आप भी चौंक जाएंगे की हमलावर ने हमला कर खुद को बीस विस्फोट का हिस्सा बना लिया। मसलन खुदको भी उसने इस हादसे का शिकार कर उड़ा लिया। वहीं रेस्क्यू टीम को लोगों की बचाने के लिए भेजा गया है। ऐसे में स्थानीय मंत्री द्वारा जानकारी दी गई है की जिन व्यक्तियों की हालत बेहद गंभीर है,उन्हे क्वेटा स्थानांतरित किया जा रहा है।

दुश्मन शांति को नष्ट करना चाहते है

वहीं इस मामले में मंत्री अचकजई ने कहा, “की दुश्मन जो है धार्मिक सहिष्णुता और शांति को नष्ट करना चाहते है। इस मामले में मुख्यमंत्री अली मर्दन डोमकी ने अधिकारियों को विस्फोट के लिए जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।

More from NewsMore posts in News »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *