Press "Enter" to skip to content

Arun Kumar Sinha Death: SPG प्रमुख अरुण कुमार सिन्हा का निधन, पीएम की सुरक्षा का था जिम्मा

Arun Kumar Sinha Death

बुधवार को अरुण कुमार सिन्हा का निधन होगया है। अरुण (Arun kumar sinha Death) SPG के डायरेक्टर थे। आज गुरुग्राम के अस्पताल में उनका निधन हुआ था। महज 61 वर्ष की उम्र में अरुण ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। आपको बता दें की बिहार (Bihar) के रहने वाले सिन्हा, 1987 बैच के केरल कैडर के आईपीएस (IPS) अधिकारी थे। जानकारी के लिए बता दें की आईपीएस पद के साथ साथ अरुण के हाथों में ही पूर्व और मौजूदा प्रधान मंत्री के सुरक्षा का जिम्मा था।

इस बीमारी से थे ग्रसित

बताया जा रहा है की 61 वर्षीय आईपीएस अधिकारी का पिछले कुछ महीनों से लीवर संबंधी बीमारियों का इलाज चल रहा था। वहीं गुरुग्राम के निजी अस्पताल में बुधवार को उनका निधन हुआ। एसपीजी का गठन 1984 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निधन के बाद किया गया था. 1988 में एसपीजी एक्ट पारित किया गया. मौजूदा समय में सिन्हा पीएम मोदी की सिक्योरिटी की जिम्मेदारी देख रहे थे।

यह भी पढ़े: Heath Streak Death: तेज गेंदबाज हीथ स्ट्रीक ने दुनिया की कहा अलविदा, लंबे समय से थे बीमार

कई पदों पर थे कार्यरत

सिन्हा 1987 बैच के केरल कैडर के IPS अफसर थे। केरल में वे एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस थे। इससे पहले सिन्हा DCP कमिश्नर, रेंज IG, इन्टेलिजेंस IG और तिरुवनंतपुरम में एडमिनिस्ट्रेटिव IG के तौर पर काम कर चुके हैं।वह झारखंड के हजारीबाग से थे। सिन्हा ने अपना ज्यादातर करियर केरल में बिताया। वे महिलाओं की सुरक्षा और नॉन रेसिडेंट भारतीयों से जुडे़ मामलों के प्रमुख भी रहे हैं।

सीएम ने जताया दुख

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उनके निधन की खबर पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री विजयन ने अपने शोक संदेश में कहा कि सिन्हा एक ऐसे अधिकारी थे जिन्होंने केरल पुलिस में रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों को उत्कृष्टता के साथ निभाया।

इसी के साथ केरल के राज्यपाल ने भी पूर्व में ट्विटर एक्स पर पोस्ट करते हुए उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा की दिवंगत एसपीजी निदेशक को उनकी सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया था।

वी डी सतीसन ने भी दी श्रद्धांजली

उनके निधन की जानकारी पर विपक्ष और राज्य विधानसभा सांसद वी डी सतीसन ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा की सिन्हा एक कुशल अधिकारी थे जिन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनुकरणीय कदम उठाए. राज्य पुलिस ने भी सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया.

More from NewsMore posts in News »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *