टोटेनहैम प्लेयर और विम्बलडन मैनेजर भी थे Joe Kinnear
बीते रविवार 7 अप्रैल को एक मशहूर आइरीश फुटबॉल खिलाड़ी और मैनेजर Joe Kinnear की मृत्यु हो गयी। यह जानकारी उनके परिवार की तरफ से दी गयी। उनके परिवार ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि, ” हमें यह बताते हुए बेहद दुःख हो रहा ह कि जो किन्नेयऱ का आज दोपहर शांति पूर्वक निधन हो गया।” इससे पूर्व वर्ष 2021 में जो की पत्नी बोनी ने बताया था कि वे डीमेंशिया नाम की बीमारी से पीड़ित हैं।
विम्बलडन से जुड़े हुए क्लब में दी गयी श्रद्धांजलि
![Joe Kinnear 1](http://lastinvite.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-07-at-10.04.37-PM-1-1.jpeg)
विम्बलडन के पूर्व अध्यक्ष रह चुके Joe Kinnear की मृत्यु पर क्लब के हर एक सदस्य ने उन्हें याद करते हुए अपनी श्रद्धांजलि X पर दी है। सोशल मीडिया पर की गयी इस पोस्ट में लिखा गया कि जो, इस क्लब के एक सच्चे दिग्गज थे और उन्होंने हमें जो भी यादें दी हैं, हम हमेशा उन्हें संजो कर रखेंगे।
250 से भी ज्यादा मैच में प्रदर्शन और जीते कई कप
अपने खेल करियर में एक शानदार प्रदर्शन करने वाले Joe Kinnear, ने सिर्फ विम्बलडन ही नहीं बल्कि अन्य कई फुटबॉल क्लब्स को मैनेज किया और उनका सही मार्गदर्शन भी किया। न्यूकेसल, ल्यूटन, नोटिंघम फारेस्ट और टोटनहम आदि कुछ ऐसे क्लब थे जिनमे जो ने एक लम्बे समय तक सक्रिय भूमिका निभाई थी।
2009 में गंभीर रूप से बीमार हुए Joe Kinnear
![Joe Kinnear 2](http://lastinvite.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-07-at-10.04.37-PM-3.jpeg)
2009 में फ़रवरी महीने में jo को कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हुई जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल के परामर्श के अनुसार बाई पास सर्जरी करानी पड़ी। इसके बाद वर्ष 2012 में फिर से उनके परिवार की तरफ से बताया गया कि, jo इस समय डिमेंशिया से पीड़ित हैं। इस दौरान एलन शियऱ ने क्लब की मैनेजिंग एक अध्यक्ष के तौर पर शुरू कर दी थी।
- नाम – जोसफ पैट्रिक किन्नयर (Joe Kinnear)
- जन्म – 27 दिसंबर 1946
- जन्मस्थान – डबलिन, आयरलैंड
- मृत्यु – 7अप्रैल 2024
- पेशा – फुटबॉल खिलाड़ी एवं क्लब मैनेजर
Read This Also: दक्षिण अफ़्रीकी फुटबॉलर Luke Fleurs की लूटपाट के दौरान गोली मारकर हुई हत्या
Be First to Comment