Press "Enter" to skip to content

राजस्थान की पूर्व डिप्टी सीएम व पूर्व राज्यपाल कमला बेनीवाल का निधन

पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यपाल कमला बेनीवाल लंबे समय से बीमार चल रही थी। जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में इनका इलाज चल रहा था।

राजनीति जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। राजस्थान राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और मिजोरम, गुजरात व त्रिपुरा की पूर्व राज्यपाल कमला बेनीवाल का निधन हो गया है। ये लंबे समय से बीमार चल रही थी और जयपुर के फोर्टिस हॉस्पिटल में इनका इलाज चल रहा था। अस्पताल में ही आज इनका निधन हो गया।

97 की अवस्था में कमला बेनीवाल का निधन

कमला बेनीवाल का निधन

12 जनवरी 1927 को राजस्थान के झुंझुनू जिले के एक छोटे से गांव में जन्मी कमला बेनीवाल का आज 97 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। लंबे समय से कमला बीमारी से जूझ रही थी जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। अस्पताल में ही उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही राजनीति जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता थी कमला बेनीवाल

कमला का जन्म झुंझुनू जिले के गोरीर गांव के एक जाट परिवार में हुआ था। इनकी प्रारंभिक शिक्षा झुंझुनू में ही हुई थी। अर्थशास्त्र राजनीति शास्त्र और इतिहास में स्नातक डिग्री हासिल करने के बाद, 27 वर्ष की अवस्था में साल 1954 में विधानसभा चुनाव जीतकर कमला राजस्थान सरकार की पहली महिला मंत्री बनी। सात बार चुनाव जीतकर विधायक बनी। यह कांग्रेस पार्टी की एक वरिष्ठ राजनेता के रूप में जानी जाती थी।

राजस्थान राज्य की उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला और साल 2009 में इन्हें गुजरात का राज्यपाल भी नियुक्त किया गया। इससे पहले यह त्रिपुरा एवं मिजोरम राज्य की भी राज्यपाल रह चुकी थी। लंबे समय तक राजनीतिक जगत में सक्रिय रह चुकी कमला ने आज इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

Kamla Beniwal Biography :

  • पूरा नाम : कमला बेनीवाल
  • जन्म: 12 जनवरी 1927
  • जन्मस्थान: झुंझुनूं, राजस्थान
  • मृत्यु: 15 मई 2024

Read This Also: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का 72 की अवस्था में निधन

More from NewsMore posts in News »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *