Press "Enter" to skip to content

मुंबई तूफान हादसे में गई कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की जान, दूसरे दिन मिला शव

मुंबई से जबलपुर जा रहे थे कार्तिक आर्यन के मामा-मामी। पेट्रोल पम्प पर कार होर्डिंग के चपेट में आने से हुई मौत।2 दिन बाद मिली बॉडी.

बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर अभिनेता कार्तिक आर्यन के परिवार से एक बुरी खबर सामने आई है। अभिनेता कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मुंबई तूफान हादसे में मौत हो गई है। खबरों के मुताबिक मुंबई के घाटकोपर होर्डिंग हादसे में अभिनेता के मामा मामी की जान गई है।

मुंबई से जबलपुर जा रहे थे कार्तिक आर्यन के मामा-मामी

कार्तिक आर्यन के मामा-मामी

कार्तिक आर्यन के मामा इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर रह चुके हैं। इनका नाम मनोज चांसोरिया है और उनकी पत्नी का नाम अनीता चांसोरिया है जो जबलपुर के सिविल लाइंस के मरियम चौक में रहते थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज चांसोरिया अपनी पत्नी अनीता चांसोरिया के साथ मुंबई से जबलपुर अपनी कार से जा रहे थे। वो इंदौर के रास्ते जबलपुर के लिए निकले थे। ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर पंतनगर के पास एक पेट्रोल पंप पर कारमें पेट्रोल भरवाने के लिए रुके हुए थे।

बताया जा रहा है जब वह अपनी कर में पेट्रोल भरवा रहे थे, उसी दौरान तेज तूफान आया जिसकी वजह से उनकी कार भी होर्डिंग के चपेट में आ गई, और दोनो की जान चली गई। उनकी मौत के दूसरे दिन लगभग 56 घंटे के बाद इनका शव मिला।

अमेरिका वीजा के लिए दिल्ली आए थे कार्तिक आर्यन के मामा-मामी

कार्तिक आर्यन के मामा-मामी 1

बताया जा रहा है कार्तिक आर्यन के मामा-मामी मनोज व अनीता का एक बेटा यश अमेरिका में रहता है। ये दोनों अपने बेटे से मिलने के लिए अमेरिका जाना चाहते थे और वीजा के लिए मुंबई आए हुए थे। मुंबई से वापस जाते हुए ही यह हादसा हो गया और उनकी मौत हो गई।

Read This Also: जेट एयरवेज संस्थापक नरेश गोयल की पत्नी का देहांत, कैंसर से जूझ रही थी अनीता गोयल

More from NewsMore posts in News »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *