Press "Enter" to skip to content

जेट एयरवेज संस्थापक नरेश गोयल की पत्नी का देहांत, कैंसर से जूझ रही थी अनीता गोयल

जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थी। मुंबई के एक अस्पताल में हुआ उनका निधन।

जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल का 16 मई, गुरुवार को सुबह निधन हो गया। अनीता गोयल लंबे समय से कैंसर बीमारी से जूझ रही थी। उनका मुंबई में ही इलाज चल रहा था। मुंबई के एक निजी अस्पताल में गुरुवार सुबह उनका देहांत हो गया। आखिरी वक्त में नरेश गोयल अपनी पत्नी के साथ ही थे।

मुंबई में ही हुआ अनीता गोयल का अंतिम संस्कार

अनीता गोयल 1

अनीता गोयल पति नरेश गोयल के साथ जेट एयरवेज के संचालन का कार्यभार देखती थी। साल 2015 के बाद से ये गैर कार्यकारी उपाध्यक्ष के रूप में निदेशक मंडल का हिस्सा बन कार्यभार संभाल रही थी।

गुरुवार 16 मई को कैंसर के चलते मुंबई के निजी अस्पताल में इनका निधन हो गया। आज मुंबई में ही उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई। जानकारी के लिए बता दे नरेश गोयल भी कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में थे नरेश गोयल

जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में थे। इन्हें सितंबर 2023 में ईडी द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था। इन पर केनरा बैंक द्वारा 538.62 करोड रुपए के ऋण की हेराफेरी का मामला भी दर्ज है।

इस महीने की शुरुआत में ही अपनी पत्नी अनीता गोयल के साथ रहने के लिए मेडिकल रीजन के आधार पर मुंबई हाई कोर्ट में अंतरिम जमानत की याचिका दायर की थी। अभी 6 मई को ही जमानत याचिका की सुनवाई करते हुए उन्हें दो महीने की अंतरिम मेडिकल बेल मिली थी। हालांकि उन्हें मुंबई से बाहर जाने की इजाजत नहीं थी। इस जमानत के लिए नरेश गोयल को ₹1 लाख की जमानत राशि का भुगतान भी करना पड़ा। जमानत के बाद नरेश गोयल अपनी पत्नी अनीता गोयल के साथ ही थे।

Read This Also: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का देहांत, नेपाल की राजकुमारी रह चुकी है ये

More from NewsMore posts in News »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *