Press "Enter" to skip to content

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का 72 की अवस्था में निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

राजनीति जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बिहार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन हो गया है। 72 वर्षीय भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी लंबे समय से कैंसर बीमारी से पीड़ित थे। उनका दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था।

दिल्ली के एम्स अस्पताल में ही भारतीय जनता पार्टी के नेता सुशील कुमार मोदी का देहांत हुआ। आज उनका पार्थिव शरीर पटना स्थित राजेंद्र नगर उनके निवास स्थान लाया जाएगा। इनका अंतिम संस्कार भी यही किया जायेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुशील कुमार मोदी के निधन पर जताया शोक :

सुशील कुमार मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुशील कुमार मोदी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा है कि – “दशकों से मेरे मित्र और पार्टी में मूल्यवान सहयोगी रहे सुशील मोदी जी के असामयिक निधन से अत्यंत दुख हुआ। बिहार में भाजपा के उत्थान और उसकी सफलताओं के पीछे उनका अमूल्य योगदान रहा। आपातकाल का विरोध करते हुए उन्होंने छात्र राजनीति से अपनी पहचान बनाई और वे मिलनसार, मेहनती विधायक के रूप में पहचाने जाते रहे। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ है। ओम शांति।”

1 माह पहले ही सुशील कुमार मोदी के राजनीति से लिया था सन्यास

सुशील कुमार मोदी 2

सुशील कुमार मोदी भारतीय जनता पार्टी के एक सफल नेता थे। बिहार राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री के पद पर भी बैठ चुके हैं। पिछले 6 महीने से सुशील कुमार कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। इनका दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसी बीमारी के चलते ही पिछले महीने ही सुशील कुमार मोदी ने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की थी।

3 अप्रैल को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इन्होंने अपनी बीमारी के बारे में जानकारी देते हुए संदेश लिखा था कि – “पिछले 6 माह से कैंसर से जूझ रहा हूं। लेकिन अब समय है कि मैं लोगों को इसकी जानकारी दे दूं। लोकसभा चुनाव में मैं कुछ नहीं कर पाऊंगा, और यह सब मैंने पीएम मोदी को बताया है। देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित।”

Sushil Kumar Modi Biography:

  • पूरा नाम: सुशील कुमार मोदी
  • जन्म: 5 जनवरी 1952
  • जन्मस्थान: पटना, बिहार
  • पत्नी: जेसी जॉर्ज
  • पार्टी: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
  • मृत्यु: 13 मई 2024

Read This Also: स्टेज शो के बीच हुई अभिनेता सतीश जोशी की मौत

More from NewsMore posts in News »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *