मराठी टीवी के फेमस अभिनेता सतीश जोशी के मौत की खबर उनके दोस्त राजेश देशपांडे ने सोशल मीडिया पर शेर की।
मराठी मनोरंजन जगत से बेहद दुखद खबर सामने आई है। मराठी टीवी के पॉपुलर अभिनेता सतीश जोशी का अचानक निधन हो गया है। सतीश जोशी की मृत्यु की खबर उनके ही एक दोस्त राजेश देशपांडे ने सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर की है।
राजेश देशपांडे ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया है कि अभिनेता सतीश जोशी की मृत्यु एक स्टेज शो के दौरान हुई है। दरअसल थे क्रिएशन की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर राम भूमि में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था इसमें अभिनेता सतीश जोशी के दीक्षांत समारोह भी किया जाना था। इस कार्यक्रम में अभिनेता सतीश जोशी परफॉर्म कर रहे थे। वो अपनी परफॉर्मेंस को लेकर काफी उत्साहित भी थे।
लेकिन कार्यक्रम के बीच में ही अभिनेता का निधन हो गया। अचानक एक कार्यक्रम के दौरान अभिनेता सतीश जोशी की मृत्यु हो जाने से, उनके सभी साथी कलाकार सदमे में है। इनकी निधन की खबर ने सबको हैरान कर दिया है।
अभिनेता सतीश जोशी के दोस्त राजेश देशपांडे ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि – ” हमारे वरिष्ठ मित्र अभिनेता सतीश जोशी ने अपने दुखद निधन से पहले आज रंगोत्सव में मंच पर अभिनय किया था सुबह करीब 11:00 उनकी मौत हो गई अंतिम सांस लेने से पहले भी वह अपने प्रदर्शन को लेकर काफी उत्साहित थे।”
सतीश जोशी के पॉपुलर शो
![सतीश जोशी 1](http://lastinvite.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-13-at-12.54.50-AM-2-1.jpeg)
हरफनमौला कलाकार सतीश जोशी ने कई पॉपुलर मराठी सीरियल में महत्वपूर्ण किरदार निभाएं और घर-घर में अपनी पहचान बनाई। इन्हें खासतौर पर मराठी चैनल पर प्रसारित होने वाले सीरियल ‘भाग्यलक्ष्मी’ में निभाए गए उनके महत्वपूर्ण किरदार के लिए जाना जाता है।
सतीश जोशी ने साल 2001 में रिलीज हुई सैफ अली खान फरदीन खान सोनाली बेंद्रे ट्विंकल खन्ना और आफताब शिवदासानी जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘लव के लिए कुछ भी करेगा’ में भी छोटी सी भूमिका निभाई थी।
Read This : RIP सड़क हादसे में गई मशहूर अभिनेत्री पवित्रा जयराम की जान
Be First to Comment