Press "Enter" to skip to content

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का देहांत, नेपाल की राजकुमारी रह चुकी है ये

राजनीति जगत से एक के बाद एक दुखद खबर सामने आ रही है। अभी 2 दिन पहले ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का देहांत हुआ था। इसके बाद आज राजस्थान की पूर्व उप मुख्यमंत्री कमला बेनीवाल के निधन की खबर सामने आई, इसके साथ ही अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माताजी माधवी राजे के गुजर जाने की खबर सामने आई है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता जी माधवी राजे सिंधिया पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में वेंटिलेटर पर थी। आज उनका निधन हो गया है।

खबरों के मुताबिक माधवी राजे सिंधिया पिछले 3 महीने से बीमार चल रही थी। उन्हें निमोनिया और सेप्सिस की समस्या थी, जिसकी वजह से दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज करवाया जा रहा था। कुछ दिनों पहले ही हालत बिगड़ने की वजह से उन्हें एम्स में भर्ती किया गया था। जहां पर आज उनका देहांत हो गया।

मध्य प्रदेश में होगा माधवी राजे सिंधिया का अंतिम संस्कार

माधवी राजे सिंधिया 1

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के एम्स में माधवी राजे सिंधिया के निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार अब मध्य प्रदेश के ग्वालियर में किया जाएगा। इसके पहले आज शाम 7 बजे तक इनके दिल्ली आवास पर इनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जायेगा। इसके पश्चात शव को अंतिम संस्कार के लिए मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में ले जाया जाएगा।

जानकारी के लिए आपको बता दे पिछले कुछ दिनों से माधवी राजे की हालत काफी नाजुक थी। जैसा कि इस समय देश में लोकसभा चुनाव चल रहा है, ऐसे में भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, उनकी पत्नी और बेटे को चुनाव का प्रचार बीच-बीच में छोड़कर दिल्ली मां की देखभाल के लिए आना पड़ रहा था।

नेपाल की राजकुमारी रह चुकी हैं माधवी राजे सिंधिया

माधवी राजे सिंधिया 2

ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया एक शाही परिवार से ताल्लुक रखती है। इनके दादा नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके है। नेपाल के शाही घराने से संबंध रखने वाली माधवी राजे को प्रिंस किरण राज्य लक्ष्मी देवी के नाम से भी जाना जाता है। ये नेपाल के शाही घराने की राजकुमारी थी। साल 1966 में इनका विवाह ग्वालियर के राजघराने में माधवराव सिंधिया के साथ हुआ। साल 2001 में एक विमान हादसे में इनके पति माधव राज सिंधिया का देहांत हो गया था। आज इन्होंने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

Read This Also: राजस्थान की पूर्व डिप्टी सीएम व पूर्व राज्यपाल कमला बेनीवाल का निधन

More from NewsMore posts in News »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *