Press "Enter" to skip to content

अर्थी का दिखना शुभ है या अशुभ?

जिस इंसान ने इस धरती पर जन्म लिया है, उसे एक न एक दिन इस धरती को छोड़कर जाना ही होता है। इंसान के जीवन रूपी किताब के पन्ने कब तक पलटेंगे और कब ये किताब खत्म हो जाएगी, ये सब पहले से ही निर्धारित रहता है। धरती पर जब एक व्यक्ति जन्म लेता है, उसी समय उसकी जीवन रूपी किताब का पहला पन्ना खुल जाता है, फिर जब तक इंसान धरती पर अपना जीवन व्यतीत करता है, उसकी जीवन रूपी किताब के पन्ने पलटते रहते हैं, फिर एक दिन अचानक ऐसा आता है कि इंसान की जीवन रूपी किताब के पन्ने ही खत्म हो जाते हैं और किताब बंद हो जाती है। ये दिन होता है इंसान की मृत्यु का।

मरना और जीना ये मनुष्य के हाथ में नहीं है। मनुष्य तो बस एक कठपुतली है, जो कि तय की गई स्थिति के हिसाब से अपने किरदार को निभाता है। एक दिन हर एक इंसान की सांसें थम जाएंगी, जब तक सांसें रहती हैं, तब तक इंसान मोह माया से मुक्त नहीं हो पाता है और ये सिलसिला पीढ़ी दर पीढ़ी चलता ही रहता है। जब इंसान की मृत्यु हो जाती है, उसके बाद वो सारे सांसारिक बंधनों से मुक्त हो जाता है, लेकिन मृत व्यक्ति के जाने के बाद उसके परिजनों को उसके मरने के बाद के क्रियाक्रम को निभाना होता है। क्योंकि ऐसी मान्यता है कि अगर मरने के बाद पूरे रीति रिवाजों का पालन न किया जाए, तो मृत आत्मा को मुक्ति नहीं मिल पाती है और जब आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति नहीं होती है, तो वो यहीं धरती पर रह कर ही अपने परिजनों को परेशान करती है।

अलग- अलग धर्मों में जब कोई मर जाता है तो अलग- अलग प्रकार की रीतियों का पालन किया जाता है। हिंदू धर्म में मरने के बाद अर्थी तैयार की जाती है और उस अर्थी में उठाकर ही मृत शरीर को श्मशान घाट तक लेकर जाया जाता है। कई बार जब आप कहीं जा रहे होते हैं तो आपको सामने से अर्थी गुजरती हुई दिखाई देती है या फिर अगर आपने दिन में अर्थी देखी होती है तो रात में सोते समय स्वप्न में आपको अर्थी दिखाई देती है। ऐसे में ये सवाल उठता है कि अर्थी को देखना शुभ होता है या अशुभ। तो इसकी जानकारी हम आपको आगे इस लेख में देने वाले हैं।

यात्रा पर जाते समय अर्थी का दिखना-

अर्थी का दिखना 2

यदि आप कहीं जा रहे होते हैं तो उस समय यदि आपको अर्थी दिखाई देती है तो वो शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आप किसी विषेश कार्य के लिए जाते हैं तो आपका कार्य निःसंदेह सफल होता है। जितने भी बिगड़े हुए काम होते हैं, वो सभी बन जाते हैं। जब भी आप कहीं बाहर जाएं और आपको सामने से अर्थी गुजरती हुई दिख जाए तो आप तुरंत हाथ जोड़ लें और प्रणाम करें। इसके साथ ही जिस व्यक्ति ने देह त्याग किया हो आपको उसकी प्रार्थना भी करनी चाहिए।

सपने में अर्थी का दिखना-

अर्थी का दिखना 3

यदि सोते समय सपने में आपको किसी खास और प्रिय की अर्थी दिखाई देती है, तो ये शुभ और अशुभ दोनों ही संकेत हो सकते हैं। इस बात का शुभ और अशुभ होना इस बात पर निर्भर करता है कि आपने सपना किस समय में देखा है। अगर आप ब्रह्म मुहूर्त में किसी प्रिय की अर्थी को देखते हैं, तो ये एक अशुभ संकेत होता है। इसका अर्थ ये होता है कि आपको बहुत जल्द उस व्यक्ति के असल में मरने की खबर सुनाई दे सकती है। वहीं यदि आपको किसी प्रिय की अर्थी रात में दिखाई देती है तो ये शुभ माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि उस इंसान की उम्र लंबी होगी जिसकी आपने अर्थी देखी है।

इसके अलावा यदि सपने में आपको कोई मृत परिजन दिखाई देता है तो ये भी शुभ नहीं है। इसका मतलब ये है कि आपको कुछ परेशान करने वाला है क्योंकि मृत परिजन सपने में तभी आते हैं, जब आपके सिर पर कोई परेशानी आने वाली होती है। मृत परिजन सपने में आकर परिवार की परेशानी का संकेत देते हैं।

यदि आपके सपने में ऐसे किसी इंसान की अर्थी आ रही है जो पहले ही मर चूका है, तो ये काफी शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ ये होता है कि बहुत जल्द आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी होने वाली है और आगे भविष्य में आपको सफलता प्राप्त होगी।

Read This Also: अंतिम संस्कार के बाद नहाना क्यों आवश्यक है ?

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *